
नोएडा सेक्टर-129 में गुलशन मॉल के पास मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टैक्सी चालक प्रेमी ने शादी का दबाव डालने पर चुन्नी से घोंटकर महिला की जान ली थी। इसके बाद वह महिला के तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया था।

नोएडा में होली के दिन हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था, लेकिन युवती ने इससे इनकार कर दिया था।

गाजियाबाद के लोनी थाना पुलिस ने एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर की हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतक के दोनों बेटों ने ही रिटायरमेंट फंड के रुपयों के लिए यूपी पुलिस के एक सिपाही को 5 लाख रुपये की सुपारी देकर पिता की हत्या कराई थी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने मंदसौर के भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ मर्डर की मिस्ट्री करीब 5 महीने बाद सुलझा ली है। भाजपा नेता के बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस में उनके पिता ही मास्टरमाइंड और साजिशकर्ता निकले। आरोपी पिता ने ही सुपारी देकर अपने बेटे की हत्या कराई थी।
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में एक लड़के ने बहन से दोस्ती करने पर नाबालिग पड़ोसी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हमलावर दोस्तों समेत फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मुख्य आरोपी समेत पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।
गुजरात के भावनगर में अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार फॉरेस्ट ऑफिसर का करीब चार साल से अपनी एक सहकर्मी के साथ अफेयर चल रहा था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए इसे प्री-प्लान मर्डर बताया।
दिल्ली के कीर्ति नगर में हुए एक सनसनीखेज मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया था। मृतक व्यक्ति कथित तौर पर एक आरोपी की बेटी को ब्लैकमेल और परेशान कर रहा था।
नोएडा पुलिस ने 6 नवंबर को नाले में सिर और हाथ काटकर फेंके गए महिला के शव के मामले का शुक्रवार को पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शादीशुदा प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बस के अंदर महिला की हत्या की थी। मृतका आरोपी की सहेली थी।
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम पुराना बस अड्डा चौकी के सामने एक युवक की उसकी बहन के प्रेमी ने बीच बाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
नोएडा के फेज-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने गढ़ी गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से आरोपी को साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर स्थित किराये के मकान में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में 8 अक्टूबर को युवती के प्रेमी को हरियाणा के हांसी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हिमांशु ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर फतेहपुर गांव में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को हत्या की सूचना दी।
नोएडा फेज वन थाना क्षेत्र के अमिताभ पार्क में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 20 दिन बाद खुलासा कर दिया। इस मामले में महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मृतक महिला तलाकशुदा थी, जो प्रेमी पर शादी करने और परिवार को छोड़ने के लिए दबाव बना रही थी।
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव को नाले में फेंकने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 35 वर्षीय एक टेलर को गिरफ्तार किया है। मृतक महिला 21 अगस्त से लापता थी।
दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक बताया जा रहा है।
दिल्ली के नेब सराय इलाके में 50 वर्षीय एक महिला की उसके अलग रह रहे पति ने हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति साधु के वेश में घर में आया था। मृतक महिला एक केयरटेकर के रूप में काम करती थी। घरेलू हिंसा के कारण किरण पिछले 10 सालों से अपने पति से अलग रह रही थी।
दिल्ली के अलीपुर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया। आरोपी महिला ने पति की हत्या के लिए अपनी बहन के देवर को सुपारी दी थी।
नोएडा सेक्टर-63 थानाक्षेत्र में अपनी प्रेमिका के साथ बैठे युवक की प्रेमिका के पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर में शनिवार को बकरीद के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक शख्स ने अपनी मां के लिव-इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के अगले दिन दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।