
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा है जो 500 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। वह डेटिंग और मेट्रिमोनियल ऐप्स पर फर्जी डॉक्टर या बिजनेसमैन बन महिलाओं को अपनी बातों में फंसाता था। इसके बाद शादी का झांसा देकर उनके निजी वीडियो लेकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलता था।

मोबाइल हैक होने के बाद अपराधी स्क्रीन शेयरिंग और फोन एक्सेस भी कर ले रहे हैं। जिसका मोबाइल हैक होता है उसे तुरंत इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाती है तब तक अपराधी बैंक खाते से पैसे की निकासी या अन्य लोगों को ठगी का शिकार बना चुके होते हैं।

Gurugram News : फिलीपींस और कंबोडिया में बैठे जालसाज गुरुग्राम में 7 लोकेशन पर सिम बॉक्स लगवाकर ठगी कर रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि सात सिम बॉक्स नाथूपुर और चक्करपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर लगाए गए थे। वहां पर कोई भी मौजूद नहीं रहता था।

नोएडा के फेज-2 (NSEZ) क्षेत्र में चल रहे एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी नजीबुल्हा और उसके साथी विदेशी कॉल्स को इंटरनेट के जरिये 'लोकल कॉल' में बदलकर सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे थे।
साइबर ठगों ने अलीगढ़ के एक सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी को शातिरों ने 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। खुद को आईपीएस अधिकारी व दरोगा बताकर मनी लॉंड्रिंग, ड्रग स्मगलिंग व ह्यूमन ट्रैफिकिंग में संलिप्त होने का भय दिखाकर 42 लाख रुपये की ठगी कर ली।
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन साइहॉक 3.0 (CyHawk 3.0) के तहत राजधानी दिल्ली समेत 10 से अधिक राज्यों में एक साथ 48 घंटे तक व्यापक कार्रवाई के दौरान साढ़े 6 हजार से ज्यादा जालसाज पकड़े हैं।
दूरसंचार विभाग, आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद इस मामले में मधुबनी के जयनगर और खजौली इलाके में भी छापेमारी की गयी। मधुबनी सिम बॉक्स से ठगी मामले में बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई साइबर ठगों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खंगाल रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सीबीआई, आरबीआई और अन्य से 78 वर्षीय उस रिटायर्ड बैंकर द्वारा दायर याचिका पर जवाब मांगा है, जिसे कथित तौर पर लगभग एक महीने तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर करीब 23 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।
दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में फास्टैग और अमेजन गिफ्ट कार्ड से जुड़े नए और एडवांस साइबर फ्रॉड के तरीके का खुलासा किया है। पुलिस ने सुनियोजित अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट मामले में राजस्थान से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी में रहने वाले एक कारोबारी को फेसबुक पर महिला से दोस्ती करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। आरोपियों ने कारोबारी को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर 5 सालों में 6 करोड़ 30 लाख रुपये ऐंठ लिए।