
दिल्ली के नबी करीम में एक व्यक्ति ने शादी के महज 6 दिन बाद ही अपनी नई नवेली दुल्हन की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद एजाज को बाहरी दिल्ली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली अपराध के मामलों में एक बार फिर महानगरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है। एनसीआरबी के वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली न केवल चोरी, बल्कि नाबालिगों द्वारा किए जाने वाले अपराधों और महिलाओं के खिलाफ होने वाली वारदातों के मामलों में भी देश के अन्य महानगरों से बहुत आगे है।

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क पर एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड पर एक युवती का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मध्य प्रदेश की खरगोन पुलिस ने अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े एक अपहरण के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 6 वर्षीय अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के कस्तूरबा नगर में 20 रुपये को लेकर हुए झगड़े के दौरान 48 वर्षीय एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के कुछ घंटे बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आरोपी पेश से दिहाड़ी मजदूर था और कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी की शादी हुई थी।
Ghaziabad Rajnagar Extension Murder : गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा कायमेरा सोसाइटी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किरायेदार दंपती ने किराया मांगने पर फ्लैट मालकिन की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के टुकड़े कर बैग में छिपा दिया।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में ट्रांसपोर्टरों से संगठित तरीके से वसूली करने वाले दो गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए सरगनाओं सहित कई गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह कॉमर्शियल वाहनों को फर्जी मार्का/स्टिकर बेचते थे।
गुजरात के भावनगर में अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार फॉरेस्ट ऑफिसर का करीब चार साल से अपनी एक सहकर्मी के साथ अफेयर चल रहा था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए इसे प्री-प्लान मर्डर बताया।
मध्य प्रदेश के सतना में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए एक महिला और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने 5 साल पुराने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए नए प्रेमी के साथ मिलकर उसे डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में मंगलवार सुबह गैंगस्टर ने पारिवारिक विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने 11 वर्षीय बेटी के सामने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मृतका भी पति के साथ हत्या के मामले में जेल जा चुकी थी।