
गाजियाबाद के लोनी में छुट्टी के लिए डांटने पर पंजाब एंड सिंध बैंक के सुरक्षा गार्ड ने सोमवार को बैंक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गार्ड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये आरोपी दिल्ली में सेना और संवेदनशील ठिकानों पर सोलर कैमरे लगाकर पाकिस्तान, यूके और मलेशिया में वीडियो भेजते थे। एक आईफोन की खरीद ने इस पूरे राज से पर्दा उठा दिया।

दिल्ली से बिहार के मोतिहारी गई एक किशोरी से शुक्रवार देर रात बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दिल्ली के डाबरी की किशोरी उत्तम नगर निवासी अपने दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी गई थी।

राजस्थान पुलिस ने 20 साल से फरार चल रहे हत्या के केस में उम्रकैद की सजा पाए मुजरिम को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से पकड़ा है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने साधु का भेष धारण कर अपराधी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
दिल्ली-एनसीआर के संवेदनशील स्थानों के वीडियो और फोटो पाकिस्तान भेजने वाले छह संदिग्ध जासूसों को गाजियाबाद के कौशांबी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक महिला शामिल है। पकड़े गए ये छह आरोपी देश के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे थे।
सीबीआई ने दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में छापेमारी कर एक हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
नोएडा फेज-1 थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर खोलकर तीन हजार से अधिक अमेरिकी नागरिकों को सस्ते ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
दिल्ली के वसंत विहार थाने में भारतीय सेना के पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने मिलकर आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड से लाखों रुपये निकालने के लिए पूर्व सैनिक की मौत का नाटक किया था।
गुजरात के सूरत शहर में स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम के अंदर कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों लड़कियों की उम्र 18 से 20 के बीच है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा सेक्टर-129 में गुलशन मॉल के पास मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टैक्सी चालक प्रेमी ने शादी का दबाव डालने पर चुन्नी से घोंटकर महिला की जान ली थी। इसके बाद वह महिला के तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया था।
नोएडा में होली के दिन हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था, लेकिन युवती ने इससे इनकार कर दिया था।
नैनीताल घूमने गई दिल्ली की युवती को अगवा कर टैक्सी ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार देर शाम हुई वारदात में युवती नशे में धुत ड्राइवर के चंगुल से छूटकर भाग निकली और पूरी रात जंगल में काटी।
Salim Wastik Attacker Gulfan Encounter: यू-ट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश गुलफाम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। इससे पहले उसका भाई जीशान भी मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले के मुख्य साजिशकर्ता रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने इंस्टाग्राम के जरिए वकील की रेकी की थी। रोहित गोदारा के इशारे पर 35 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी।
गाजियाबाद के लोनी इलाके की अली गार्डन कॉलोनी में यूट्यूबर और एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का चाकू से गला रेतकर जानलेवा हमला करने वाला जीशान कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था। उसने अपने कमरे में ‘इंस्पायर विद जीशान’ नाम से एक पॉडकास्ट स्टूडियो बना रखा था।
राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से 18 फरवरी को कथित रूप से अगवा किए गए 48 वर्षीय अनुरूप गुप्ता का शव दस दिन बाद 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मथुरा में कई टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई।
राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी में शामिल थे।
गाजियाबाद के लोनी इलाके की अली गार्डन कॉलोनी स्थित ऑफिस के अंदर चाकू से किए गए जानलेवा हमले में घायल हुए यूट्यूबर और 'एक्स' मुस्लिम सलीम वास्तिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सलीम के परिजनों ने उन्हें अब दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से निकालकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। कराटे क्लास से शुरू हुई दोस्ती का अंत एक सनसनीखेज आपराधिक साजिश में हुआ। आरोप है कि कराटे ट्रेनर ने फर्जी पहचान के सहारे भरोसा जीतकर युवती को प्रेमजाल में फंसा कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
राजधानी दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिये फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना और साजिशकर्ता भी शामिल है, जो कारोबार में 70 लाख रुपये का घाटा होने पर वारदात करने लगा था। अब तक गिरोह ने पांच लोगों को शिकार बनाया है।