
नोएडा फेज-1 थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर खोलकर तीन हजार से अधिक अमेरिकी नागरिकों को सस्ते ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

नई दिल्ली के सीमापुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक युवक ने अपनी पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची 60 वर्षीय मां को जमीन पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गुरुग्राम में एक युवती और उसके दो साथियों ने लैब कर्मी को ब्लड सैंपल के बहाने बुलाकर उसका न्यूड वीडियो बनाया और मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित से 1.63 लाख रुपये वसूले और 5 लाख की और मांग की।

भोपाल के पिपलानी क्षेत्र के एक होटल में सरकारी अस्पताल की नर्स पत्नी ने खाने को लेकर हुए विवाद में अपने पति पर ब्लेड और डंडे से हमला कर दिया। पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के साकेत पार्क में मणिपुर की एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने अभद्र टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर उन्होंने युवती से मारपीट की जिससे उसे मामूली चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
दिल्ली के मालवीय नगर में गुरुवार को दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस को एक का शव बिस्तर और दूसरे का फंदे पर मिलाए जबकि उनकी मां बेहोश मिलीं। शुरुआती जांच में आशंका है कि मां ने बेटियों की हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश की।
यूट्यूबर सलीम वास्तिक को होश आ गया है। उन पर हमला करने वाले दोनों सगे भाई जीशान और गुलफाम पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। पुलिस अब उनके फरार साथियों और घटना से जुड़े अन्य सबूतों की तलाश कर रही है।
दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन कैंटीन संचालक की उनके दोस्त हैप्पी और लिव-इन पार्टनर राखी ने हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पार्टी के बहाने बुलाकर उन्हें बंधक बनाया और लाश के टुकड़े कर यमुना नदी में फेंक दिए थे।
दिल्ली की मंडोली जेल में विचाराधीन कैदी मोहम्मद आजाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जेल में मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाकर 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी में शामिल थे।
मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। कराटे क्लास से शुरू हुई दोस्ती का अंत एक सनसनीखेज आपराधिक साजिश में हुआ। आरोप है कि कराटे ट्रेनर ने फर्जी पहचान के सहारे भरोसा जीतकर युवती को प्रेमजाल में फंसा कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने नाराजगी के चलते अपने लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक के दूसरी शादी करने से महिला गुस्से में थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश जारी है।
दतिया नगर पालिका में पदस्थ बाबू दिलीप गोंड ने झांसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर सीएमओ और दो कर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए की छात्रा की हत्या के बाद आरोपी छात्र पीयूष की मानसिक स्थिति असामान्य होती चली गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के बाद भी वह छात्रा को भूल नहीं पा रहा था और उसकी आत्मा से बात करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेने लगा।
मानेसर में लापता चल रहे एक 10वीं के छात्र की लाश निर्माणाधीन इमारत में मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि शरीर पर घसीटने और सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
गाजियाबाद पुलिस ने एक नामी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर लिवर की नकली दवा Liv-52 बनवाकर बेचने वाले गैंग के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे लिव-52 की करीब 50 हजार टैबलेट, डेढ़ हजार खाली सफेद रंग की डिब्बी और रैपर आदि बरामद किए गए हैं।
गुरुग्राम पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी एवं कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 32nd एवेन्यू के फाउंडर, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर ध्रुव दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया है। ध्रुव पर एक ही प्रॉपर्टी यूनिट कई बार बेचने और 'गारंटीड' रेंटल रिटर्न का वादा कर सैकड़ों निवेशकों को धोखा देने का आरोप है।
गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने 10वीं क्लास में पढ़ने अपनी 15 साल की बेटी को लगी मोबाइल फोन की लत छुड़ाने और पढ़ाई में ध्यान लगाने को दो महीने के लिए अपने भाई के घर भेजा था। जहां कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया गया।
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब तीन लाख नशीली टैबलेट, पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में दो युवकों ने एक हेड कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीन कर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।