जिम्बाब्वे के लिए T20 World Cup 2026 समाप्त, लेकिन भारत में ही फंस गई है टीम; जानिए वजह

Mar 02, 2026 07:42 am ISTVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टी20 विश्व कप में अपने अभियान का समापन कर चुकी जिम्बाब्वे टीम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण दुबई हवाई अड्डे के बंद होने के बाद स्वदेश वापसी की योजना पर स्पष्टता का इंतजार कर रही है।

जिम्बाब्वे के लिए T20 World Cup 2026 समाप्त, लेकिन भारत में ही फंस गई है टीम; जानिए वजह

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल्स की रेस से जिम्बाब्वे की टीम पहले ही बाहर हो चुकी थी, जबकि अभियान पूरी तरह रविवार 1 मार्च की शाम को टीम का समाप्त हुआ, जब सुपर 8 के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे की टीम नई दिल्ली में साउथ अफ्रीका से भिड़ी। इस मैच को टीम हारी और अब जिम्बाब्वे की टीम स्वदेश रवाना होगी। हालांकि, जिम्बाब्वे की टीम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण दुबई हवाई अड्डे के बंद होने के बाद स्वदेश वापसी की योजना पर स्पष्टता का इंतजार कर रही है।

जिम्बाब्वे को रविवार को सुपर आठ चरण के उसके आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका से शिकस्त मिली। इस मैच से पहले ही टीम का सुपर आठ चरण से आगे नहीं बढ़ना तय था और खिलाड़ियों की यात्रा योजना तैयार थी। सिकंदर रजा की अगुआई वाली टीम के अधिकांश खिलाड़ी सोमवार सुबह से दिल्ली से तीन अलग-अलग चरणों में रवाना होने वाले थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-आठ के अंतिम मुकाबले में हार के बाद मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स ने बताया कि फिलहाल उन योजनाओं को स्थगित कर दिया गया है।

जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी ग्रीम क्रीमर दुबई में रहते हैं और मध्य पूर्व के प्रमुख हवाई अड्डों के हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद उनकी यात्रा योजना भी अनिश्चित हो गई है। टीम के खिलाड़ियों को दुबई से 'कनेक्टिंग फ्लाइट' लेनी थी। मुख्य कोच जस्टिन सैमन्स ने कहा, ''खिलाड़ियों के लिए इस तरह की स्थिति को नजरअंदाज करना मुश्किल है लेकिन फिर भी सबका ध्यान खेल पर ही था।''

उन्होंने मौजूदा स्थिति से खेल के प्रभावित होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, '' सबके दिमाग में यह था कि उन्हें अगली सुबह (सोमवार) को घर के लिए निकलना है। टीम के अंदर इस पर चर्चा हो रही है। लेकिन मैदान पर कदम रखते समय उनका पूरा ध्यान मैच पर था।'' सैमन्स ने कहा कि रविवार को टीम को कोई नई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, "जब हमने मैच शुरू किया था, तब कोई अपडेट नहीं था। उसके बाद पूरा ध्यान खेल पर रहा। तब से मुझे कोई सूचना नहीं मिली है।''

दुबई हवाई अड्डा बंद होने के कारण खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए अदीस अबाबा स्थित इथियोपियन एयरलाइंस के जरिए स्वदेश लौटना एक विकल्प हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को कहा था कि वह भारत और श्रीलंका में आयोजित टी20 विश्व कप से लौट रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था पर काम कर रही है। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद उत्पन्न व्यवधान को देखते हुए उठाया जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका अब भी टूर्नामेंट में बना हुआ है और उसे चार मार्च को कोलकाता में सेमीफाइनल खेलना है। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की स्थिति खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय रहा है। कॉनराड ने कहा, "यह हर बातचीत में सामने आता है। आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम हालांकि खेल पर ध्यान देने में कामयाब रहे है। इन चीजों को सुलझाने के लिए हूमें अपने प्रबंधन और आईसीसी पर भरोसा है।अभी हमारा पूरा ध्यान कोलकाता में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।