डेवोन कॉनवे ने दो साल बाद लगाया शतक, जिम्बाब्वे के खिलाफ एक साथ हासिल की 2 उपलब्धि
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 2,000 रन और इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच हजार रन पूरे किए।

न्यूजीलैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ कई बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने शतकीय पारी के दौरान 2,000 टेस्ट रन और 5,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए। जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में उन्होंने करीब दो साल बाद शतक लगाया। इससे पहले डेवोन कॉनवे ने जनवरी 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। कॉनवे ने 245 गेंद में 153 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 18 चौके लगाए।
डेवोन कॉनवे ने 29 टेस्ट में 39.26 के औसत से 2081 रन बनाए हैं। उन्होंने पांच शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 200 है। 119 इंटरनेशनल मैचों में कॉनवे ने 40.43 के औसत से 5054 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 शतक और 27 अर्धशतक जड़े हैं। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और रचिन रविंद्र के शतकों की बदौलत 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में सिर्फ 125 रन पर ढेर हो गई थी।
केन विलियमसन टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। केन ने 105 मैचों की 186 पारियों में 9,276 रन बनाए हैं। उनका औसत 54.88 रहा। केन ने 33 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 251 रहा है।
लैथम, जो बाएं कंधे की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे, रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे थे, लेकिन दो टेस्ट मैचों की सीरीज के निर्णायक मैच के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाए। उनकी जगह, मिशेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे। पहले टेस्ट में नौ विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



