रिंकू सिंह की टीम का ऐसा योद्धा जो विजय हजारे ट्रॉफी में उगल रहा आग; सिर्फ 5 मैचों में चटका चुका है 17 विकेट

Jan 04, 2026 05:02 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिंकू सिंह की कप्तानी वाली उत्तर प्रदेश की टीम की लगातार जीत के पीछे एक ऐसा गेंदबाज है जिसने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों की नींद उड़ा दी है। यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलने वाले लेग स्पिनर जीशान अंसारी की है।

रिंकू सिंह की टीम का ऐसा योद्धा जो विजय हजारे ट्रॉफी में उगल रहा आग; सिर्फ 5 मैचों में चटका चुका है 17 विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उत्तर प्रदेश की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने 5 मैचों में से लगातार 5 जीत के साथ 20 अंक हासिल किए हैं और ग्रुप बी में टॉप पर बनी है। रिंकू सिंह की कप्तानी वाली उत्तर प्रदेश की टीम की लगातार जीत के पीछे एक ऐसा गेंदबाज है जिसने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों की नींद उड़ा दी है। यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलने वाले लेग स्पिनर जीशान अंसारी की है।

कमाल की फॉर्म में जीशान अंसारी

अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने की काबिलियत रखने वाले जीशान अंसारी इन दिनों विजय हजारे ट्ऱॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वीएचटी के 5 राउंड के मुकाबलों के बाद जीशान को मिली सफलता किसी सपने से कम नहीं है। रिंकू सिंह की टीम के इस योद्धा ने टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के शुरुआती 5 मैचों में ही 17 विकेट झटक कर घरेलू क्रिकेट में सनसनी फैला दी है।

गेंदबाजी में दिखा रहे निरंतरता

जीशान अंसारी की गेंदबाजी में गजब की निरंतरता देखी जा रही है। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में 4-4 विकेट चटकाए और उसके बाद लगातार तीन मैचों में 3-3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनकी इस घातक गेंदबाजी के दम पर उत्तर प्रदेश को धमाकेदार जीत मिल रही है और यही वजह है कि टीम ने शुरुआती पांच मुकाबलों में से एक में भी हार का सामना नहीं किया है और विजय रथ पर सवार है।

विकेटों की लगा दी है झड़ी

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले मुकाबले में जीशान अंसारी ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर चार विकेट हासिल किए। छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में उन्होंने 7 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में जीशान अंसारी ने बरोडा के खिलाफ 10 ओवर में 53 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। असम के खिलाफ वे थोड़े महंगे साबित हुए हालांकि, 10 ओवर में 60 रन देकर 6 की इकोनॉमी के साथ 3 विकेट हासिल करने में सफल रहे। टूर्नामेंट के अपने 5वें मैच में जीशान ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू दिखाया और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 17 विकेट लेकर क्रिकेट के दिग्गजों और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;