जहीर खान को किस गेंदबाज ने किया सबसे ज्यादा इम्प्रेस? कर दी जमकर तारीफ
पूर्व क्रिकेटर जहीर खान भारतीय टीम में तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी को देखकर काफी खुश हैं। उनका मानना है कि गुरनूर बरार में भारत का अगला स्टार गेंदबाज बनने की क्षमता है।

जहीर खान भारतीय टीम में नए तेज गेंदबाजों का समूह देखकर खुश हैं। पूर्व तेज गेंदबाज पंजाब के गुरनूर बरार से काफी प्रभावित हुआ है। उनका मानना है कि बरार का करियर काफी लंबा हो सकता है। जहीर ने चयनकर्ताओं की भी गुरनूर को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तारीफ की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के वर्कलोड को देखते हुए भारतीय टीम नए तेज गेंदबाज की तलाश में हैं। बुमराह लगातार चोटिल हो रहे हैं और इस वजह से भारतीय टीम नए तेज गेंदबाजों को लगातार मौके दे रही है लेकिन अभी तक हर्षित राणा के अलावा कोई भी नियमित टीम का सदस्य नहीं बन पाया है। हालांकि वह भी चोट से जूझ रहे।
गुरनूर बरार को जल्दी मिला मौका
जहीर ने कहा कि क्षमता के आधार पर गुरनूर का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी लंबा और रोमांचक हो सकता है। आईपीएल में गुरनूर गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बुलाया गया थ। उनके चयन ने सबका ध्यान खींचा था क्योंकि उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है और आईपीएल में कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन उनकी रफ्तार ने सबको प्रभावित किया। 6 फीट 5 इंच लंबे इस तेज गेंदबाज को केवल कुछ ही प्रथम श्रेणी मैचों और आईपीएल के सीमित अनुभव के बावजूद जून में टेस्ट टीम में चुना गया था। उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लिए और फिर श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए 10 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के खिलाफ दोन वनडे में उन्होंने चार विकेट लिए।
जहीर खान को किया प्रभावित
जहीर ने विमल कुमार से बातचीत में कहा, ''तेज रफ्तार से गेंद फेंकने वाले युवा तेज गेंदबाजों की नई युवा पीढ़ी को आगे आते देखना काफी अच्छा है। मेरा मानना है कि गुरनूर बरार में अच्छा और लंबा करियर बनाने की क्षमता है। यह अच्छी बात है कि उन्हें तेजी से आगे बढ़ाया गया है। जब मैंने उनके साथ कुछ समय बिताया था, तब भी मुझे उनमें रोमांचक संभावनाएं नजर आई थीं। हमें इंतजार करके देखना होगा कि उनका करियर आखिरकार कैसे आगे बढ़ता है, लेकिन क्षमता के मामले में उन्होंने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।"
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। अगले सप्ताह से गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शुरू होना है। उससे पहले नियमित टेस्ट खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और गुरनूर बरार ने प्रभावित किया है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा।



