CSK का हेड कोच बनने पर जहीर खान का पहला रिएक्शन आया, बोले- IPL इतिहास की सबसे सफल…

लाइव हिन्दुस्तान
share

जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच नियुक्त किए गए हैं। वह साल 2017 में आईपीएल से बतौर खिलाड़ी रिटायर हुए थे। जहीर आईपीएल में पहली बार हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Zaheer Khan and MS Dhoni
जहीर खान और एमएस धोनी (फाइल फोटो)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोमवार को जहीर खान को अपना नया हेड कोच बनाया। भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज फ्लेमिंग 18 सीजन तक यह जिम्मेदारी संभाली। वह अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बन चुके हैं। अगले महीने 48 साल के होने जा रहे जहीर का हेड कोच बनने के बाद पहला रिएक्शन आया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर जहीर के जज्बात उमड़े हैं। उन्होंने कहा कि सीएसके जैसी सफल टीम का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। सीएसके आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सफल टीम है। चेन्नई और मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। हालांकि, सीएसके पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। जहीर अब नए सिरे से फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वह 2025 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटोर की भूमिका निभा चुके हैं।

'मैंने मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का…'

हेड कोच नियुक्त होने के बाद जहीर ने सीएसके के हवाले से कहा, ''आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना किया है और मुकाबलों का पूरा लुत्फ उठाया है। चेपॉक में सुपरफैंस जो माहौल बनाते हैं, वह इसे और भी खास बनाता है। मैं इतनी समृद्ध विरासत वाली फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'' वहीं, सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा, ''जहीर एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं और पिछले कुछ सालों में कई युवा क्रिकेटरों, खासकर तेज गेंदबाजों के मेंटोर रहे हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर जहीर 2000 के दशक में भारत की सफलता के प्रमुख कारणों में से एक थे। वह क्रिकेट की बारीकियों को समझने वाले बेहतरीन दिमागों में से एक हैं। हम अपने परिवार में उनका स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं।''

मैनेजमेंट कमेटी इस बार ये चाहती थी

बताया जा रहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की क्रिकेट मैनेजमेंट कमेटी में शामिल एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मालिक रूपा गुरुनाथ इस बार एक भारतीय कोच चाहते थे। रूपा ने कहा, ''हमें जहीर खान को सीएसके के हेड कोच के तौर पर कन्फर्म करते हुए खुशी हो रही है। जहीर का शानदार खेल करियर रहा। उनमें युवा टैलेंट को निखारने की काबिलियत है, जो उन्हें हमारे सेटअप के लिए एक बेशकीमती बनाती है। हमें यकीन है कि उनके मार्गदर्शन से इस फ्रेंचाइजी के कोर को मजबूत करने में मदद मिलेगी।'' जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। धोनी की अगुवाई में भारत ने जब 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता तो जहीर टीम का हिस्सा थे। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान 21 विकेट लिए और टूर्नामेंट में टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। जहीर ने आईपीएल में मुंबई इंडियं समेत तीन टीमों के लिए 100 मैच खेले हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL इतिहास की सबसे…CSK का हेड कोच बनने पर जहीर खान का पहला रिएक्शन आया