जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच, IPL 2027 को लेकर चौंकाने वाला ऐलान; पहली बार करेंगे ये काम

लाइव हिन्दुस्तान
share

CSK Head Coach Zaheer Khan: जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नए हेड कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने स्टीफन प्लेमिंग के जाने के बाद जहीर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। फ्लेमिंग जुलाई 2026 में अलग हुए।

CSK Head Coach Zaheer Khan
सीएसके के हेड कोच बने जहीर खान (फाइल फोटो)

CSK Head Coach Zaheer Khan: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच नियुक्त गिया गया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को यह बड़ी घोषणा की। वह स्टीफन प्लेमिंग की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फ्लेलिंग 18 साल तक चेन्नई के कोच रहे। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई के पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद फ्लेमिंग ने अलग होने का फैसला किया। वह अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच हैं।

IPL 2027 को लेकर चौंकाने वाला ऐलान

फ्लेमिंग के जाने के बाद नए कोच लेकर जमकर अटकलें लग रही थीं। सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी से लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन को यह जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने सभी को चौंकाते हुए 47 वर्षीय जहीर पर मुहर लगाई। जहीर ने 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 610 इंटरनेशनल विकेट चटकाए। जहीर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) समेत तीन टीमों के लिए 100 मैच खेले और 102 विकेट लिए।

जहीर खान पहली बार करेंगे ये काम

जहीर ने 2017 में आईपीएल से रिटायर होने के बाद अलग-अलग पद पर काम किया है। उन्हें आईपीएल 2019 से पहले एमआई का क्रिकेट ऑपरेशंस का डायरेक्टर बनाया गया और फिर फ्रेंचाइजी के ग्लोबल डेवलपमेंट के हेड बने थे। जहीर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटोर रह चुके हैं। वह 2025 में एलएसजी के साथ थे लेकिन अगले सीजन से पहले ही फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया। वह पहली बार हेड कोच के दौर पर काम करेंगे।

जहीर को लेकर फ्रेंचाइजी मालिक ने क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक रूपा गुरुनाथ ने जहीर का टीम में स्वागत करते हुए कहा, ''हमें जहीर खान को सीएसके के हेड कोच के तौर पर कन्फर्म करते हुए खुशी हो रही है। जहीर का शानदार खेल करियर रहा। उनमें युवा टैलेंट को निखारने की काबिलियत है, जो उन्हें हमारे सेटअप के लिए एक बेशकीमती बनाती है। हमें यकीन है कि उनके मार्गदर्शन से इस फ्रेंचाइजी के कोर को मजबूत करने में मदद मिलेगी।'' समझा जाता है कि सीएसके की क्रिकेट प्रबंधन समिति में शामिल एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मालिक रूपा गुरुनाथ इस बार एक भारतीय कोच चाहते थे। धोनी अनफिट होने के कारण पिछले सीजन में नहीं खेले थे। धोनी और जहीर काफी समय तक भारत के लिए एकसाथ खेले हैं। धोनी की अगुवाई में भारत ने जब 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता तो जहीर भी टीम में थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़CSK के नए हेड कोच बने जहीर खान, IPL 2027 को लेकर हुआ चौंकाने वाला ऐलान