युवराज सिंह से लेकर यूसुफ पठान तक फ्लॉप, WCL से इंडिया चैंपियंस बाहर; आखिरी मैच में मुश्किल से 100 रन बटोरे

लाइव हिन्दुस्तान
share

इंडिया चैंपियंस को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2026 के अपने आखिरी मैच में हार में भी हार मिली। युवराज सिंह समेत पांच खिलाड़ी वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ सिंगल डिजिट में पवेलियन लौटे।

Yuvraj Singh
युवराज सिंह

युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2026 से बाहर हो गई है। इंडिया चैंपियंस को आखिरी मैच में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने छह विकेट से मात दी। युवराज ब्रिगेड ने मंगलवार को शारजाह के मैदान पर मुश्किल से 100 रनों का आकड़ा पार किया। इंडिया चैंपियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन जुटाए। वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 14.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से टारगेज चेज कर लिया। वेस्टइंडीज चैंपियंस की छह टीमों वाले टूर्नामेंट में यह तीसरी जीत थी और उसकी सेमीफाइनल में एंट्री हो चुकी है। वेस्टइंडीज चैंपियंस के खाते में पांच मैचों में छह अंक हैं। इंडिया चैंपियंस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। उसके पांच मैचों में महज दो अंक हैं और तालिका में फिलहाल पांचवें पायदान पर। इंडिया चैंपियंस को एकमात्र जीत सिर्फ ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के विरुद्ध मिली।

युवराज सिंह से लेकर यूसुफ पठान तक फ्लॉप

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया चैंपियंस की शुरुआत खराब रही। नमन ओझा पहले ओवर में शून्य पर लौटे। दूसरे ओपनर रॉबिन उथप्पा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 16 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज चैंपियंस के पांच प्लेयर सिंगल डिजिट में पवेलियन लौटे। युवराज सिंह से लेकर युसूफ पठान तक फ्लॉप रहे। युवराज ने चार गेंदों में चार बनाए। युसूफ के बल्ले से 20 गेंदों में 11 रन निकले। अंबाती रायडू शून्य पर रनआउट हुए। स्टुअर्ट बिन्नी ने एक और पीयूष चावला ने सात रन बनाए। इंडिया चैंपिंयस के सात विकेट 61 रन पर गिर गए, जिसके बाद ऋषि धवन और हरभजन सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 38 रनों की अहम साझेदारी की। धवन ने 32 गेंदों में चार चौकों की मदद से 34 रनों की पारी खेली। हरभजन ने 24 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 28 रन जोड़े। वेस्टइंडीज चैंपियंस की ओर से रायाद एमरिट ने दो, रेमन रीफर, शेल्डन कॉट्रेल, फिडेल एडवर्ड्स, कार्लोस ब्रेथवेट और निकिता मिलर ने एक-एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए वॉल्टन ने काटा गदर

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज चैंपियंस ने खराब आगाज किया। कप्तान क्रिस गेल चार गेंदों में एक रन ही बना सके। उन्हें पहले ओवर में धवल कुलकर्णी ने हरभजन के हाथों लपकवाया। इसके बाद, चैडविक वॉल्टन ने गदर काटा। उन्होंने लेंडल सिमंस के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप की। सिमंस 26 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद 10वें ओवर में चावला का शिकार बने। जर्मेन ब्लैकवुड (5) सस्ते में लौटे। उन्हें ऋषि धवन ने 11वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। वॉल्टन ने रेमन रीफर (11 गेंदों में नाबाद 16) के संग चौथे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। लग रहा था कि वॉल्टन अपनी टीम को जिताकर लौटेंगे लेकिन कुलकर्णी ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करने के बाद 60 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन सिक्स हैं। कार्लोस ब्रेथवेट एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़युवराज से लेकर यूसुफ तक फ्लॉप, WCL से इंडिया चैंपियंस बाहर; मुश्किल से 100 बने