युवराज सिंह की खास टिप्स से चमके अभिषेक शर्मा, मैदान पर दिखा गुरु का असर

लाइव हिन्दुस्तान
share

अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद बताया कि युवराज सिंह ने उन्हें दूसरे मैच के बाद मैसेज किया था और सलाह दी थी कि उन्हें हर गेंद पर शॉट मारने के पीछे नहीं जाना चाहिए।

Yuvraj Singh, abhishek sharma
युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में धमाकेदार पारी खेलते हुए शतक लगाया। उनकी इस शतकीय पारी की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज शतक लगाने के मामले में रोहित को भी पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में 100 रन बनाए। उन्होंने मैच के बाद बताया कि उनकी दूसरे मैच के बाद युवराज सिंह से बात हुई थी और पूर्व ऑलराउंडर ने उन्हें हर गेंद पर शॉट लगाने से मना किया था। उन्होंने सलाह दी थी कि वह स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं।

अभिषेक का शतक किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी है। उन्होंने भारतीय पारी के नौवें ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। वहीं टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। एस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक जड़ा था और पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं तुर्की के मुहम्मद फहद ने जुलाई 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

युवराज सिंह ने अभिषेक को किया था मैसेज

अभिषेक शर्मा ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा, ''पिछले मैच में, मुझे उन्होंने (युवराज सिंह) मैसेज किया। उन्होंने बताया कि मुझे हर गेंद के पीछे नहीं जाना चाहिए। खासकर, इस परिस्थितियों में, अगर मैं बीच में एक या दो रन बनाऊं, अगर वह स्लॉट में नहीं है, आप जानते हैं। लेकिन जाहिर है, सर हमेशा चाहते हैं कि मैं लंबा खेलूं और मेरे दिमाग में ये हमेशा रहता है कि अगर मैं टीम को ऐसी शुरुआत दूं, जाहिर है, जब हम जीतने की तरफ हो, ये हमेशा मेरे दिमाग में रहता है।'' भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन के साथ बतौर मेंटॉर काम किया है।

पूरे साल दबदबा बनाना चाहते थे

अभिषेक ने मैच के बाद कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसा पिछले दो साल से कर रहे हैं और एकाध खराब सीरीज से हमारा आकलन नहीं हो सकता। एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर उतार-चढ़ाव आता है लेकिन एक टीम के तौर पर हम क्या सोचते हैं यह मायने रखता है। हम पूरे साल दबदबा बनाना चाहते थे, भले ही प्रतिद्वंद्वी टीम कोई भी हो। सबसे जरूरी बात यह है कि एक टीम के तौर पर हमें साथ रहना होगा और एक-दूसरे का समर्थन करना होगा। ऐसी ही पारियां तब बनती हैं।''

'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अभिषेक ने 34 गेंद में 108 रन की पारी खेली जिसमें 11 छक्के और नौ चौके शामिल थे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका तीसरा शतक है। महज 30 गेंदों में शतक जड़कर वह इस प्रारूप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए। इससे भारत ने सात विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़युवराज सिंह की खास टिप्स से चमके अभिषेक शर्मा, मैदान पर दिखा गुरु का असर