अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी पर युवराज सिंह का आया रिएक्शन, कहा- तुम पर गर्व है, विनम्र रहो

लाइव हिन्दुस्तान
share

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेलने के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिषेक की काबिलियत पर बिल्कुल भी शक नहीं था।

yuvraj singh, Abhishek sharma
युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के दमदार शतक की जमकर चर्चा हो रही है। पूर्व क्रिकेटर्स उनकी पारी को लेकर काफी तारीफ कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा के मेंटॉर युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पहली बार उनकी पारी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने अभिषेक को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके सबसे तेज शतक (फुल मेंबर टीम) पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये कई रिकॉर्ड तोड़ने की बस शुरुआत है। अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया, इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने।

युवराज सिंह ने जमकर की तारीफ

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''सर अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। मुझे तुम्हारी मेहनत और टैलेंट पर बिल्कुल शक नहीं था, तुम एक दिन ये हासिल करोगे। ये कई रिकॉर्ड्स टूटने की शुरुआत है। एक महान व्यक्ति ने कहा था. ''जब लोग तुम्हारे ऊपर पत्थर फेंकें, तो उसे सफलता की सीढ़ी बना लो। बल्ले को बोलने दो और तुम ठीक वही कर रहे हो। तुम पर गर्व है। विनम्र रहो और अपनी मेहनत जारी रखो।''

अभिषेक ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज अवॉर्ड

भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी 20 में तूफानी शतक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों का पुरस्कार मिला। अभिषेक ने गुरूवार को मैच के बाद कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसा पिछले दो साल से कर रहे हैं और एकाध ख़राब सीरीज़ से हमारा मूल्यांकन नहीं हो सकता। एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर उतार-चढ़ाव आता है लेकिन एक टीम के तौर पर हम क्या सोचते हैं यह मायने रखता है। यह प्रोसेस पर निर्भर करता है, मैं सीरीज से पहले काफी तैयारी करता हूं और एक बल्लेबाज़ के तौर पर मैं काफ़ी स्पेसिफ़िक तौर पर सोचता हूं कि पावरप्ले में कैसे बल्लेबाजी करनी है और किनके खिलाफ आक्रमण करना है।

उन्होंने कहा, ''ऐसे में कोच और कप्तान से समर्थन मिलना ज़रूरी होता है और मुझे काफ़ी समर्थन मिल रहा है। मैं किसी एरिया तक खुद को बांधना नहीं चाहता हूं, मैं बॉल को देखकर हिट करने का प्रयास करता हूं और आने वाले मुकाबलों में भी ऐसा ही करूंगा। हमारी टीम में कल्चर यही है कि हमें पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरने हैं और विपक्षी टीम पर हावी होना है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी पर युवराज सिंह का आया रिएक्शन, कहा- तुम पर गर्व है