विराट कोहली के शतक से चूकने पर युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल; जब जरूरत होती है तो...

Jan 12, 2026 08:45 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विराट कोहली अपने 54वें वनडे और 85वें इंटरनेशनल शतक से मात्र 7 रन से चूक गए। शतक के इतना करीब पहुंचकर कोहली को आउट होता देख पूरा देश निराश था, जिसमें युवराज सिंह भी शामिल थे। युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

विराट कोहली के शतक से चूकने पर युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल; जब जरूरत होती है तो...

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में अहम भूमिका विराट कोहली ने निभाई। हालांकि वह अपने 54वें वनडे और 85वें इंटरनेशनल शतक से चूक गए। कोहली वड़ोदरा वनडे में 93 के निजी स्कोर पर आउट हुए। कोहली का विकेट गिरने के बाद मैदान पर सन्नाटा छा गया था, वहीं जो फैंस टीवी पर इस मैच को लाइव देख रहे थे उनका भी दिल टूटा होगा। इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह का भी नाम शामिल है। IND vs NZ पहला वनडे खत्म होने के बाद युवराज सिंह ने विराट कोहली को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली और शतक से चूकने पर उन्हें बदकिस्मत बताया।

युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘बहुत बढ़िया खेला किंग कोहली, हमेशा मज़बूती से खड़े रहते हैं और जब ज़रूरत होती है तो अच्छा करते हैं! बदकिस्मती से सेंचुरी से चूक गए - इसके हर हिस्से के हकदार थे!’

वनडे क्रिकेट में यह 7वां मौका था जब विराट कोहली नर्वस 90 में आउट हुए हो। दो-दो बार वह वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ तो एक बार बांग्लादेश के खिलाफ 90 से अधिक रन बनाकर शतक से चूके हैं।

हालांकि विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन का आंकड़ा छुआ, वहीं वह अब क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में श्रीलंका के लीजेंड कुमार संगाकारा को पछाड़ा है।

विराट कोहली को उनकी 93 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह वनडे में उनका 45वां तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था।

सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। सचिन अपने करियर में 76 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;