रोहित-कोहली को लेकर युवराज सिंह का बड़ा बयान, कहा-टीम में फिट नहीं बैठ रहा है, तो उन्हें बता दें
पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि अगर टीम मैनेजमेंट को लगता है कि कोई खिलाड़ी टीम में फिट नहीं बैठता तो उसे सामने से बता देना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा है कि टीम को बड़े टूर्नामेंट में अनुभव और युवाओं का तालमेल बिठाना होगा।

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित आज अपना आखिरी वनडे मैच खेलने उतरे हैं क्योंकि चयन समिति उन्हें आगामी वनडे विश्व कप के प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाह रही है। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिलने की उम्मीद है। लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के चेयरमैन अजित अगरकर से कहा है कि वे रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के साथ पूरी स्पष्टता और खुलकर बात करें।
उन्हें अभी से सुरक्षित महसूस कराया जाना चाहिए
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि टीम प्रबंधन को रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के साथ स्पष्ट रूप से बात करनी चाहिए। अगर वे आगामी विश्व कप की योजना में फिट नहीं बैठते हैं, तो उन्हें यह बात साफ-साफ बता दी जानी चाहिए। युवराज सिंह ने तीसरे मैच के दौरान कहा, ''यह मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि वे किसके साथ जाना चाहते हैं। टीम में अनुभव जरूरी है, लेकिन सिर्फ युवाओं या सिर्फ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नहीं जा सकते। आपको इनका सही संतुलन बनाना होगा। और मेरा मानना है कि अगर उन्हें वर्ल्ड कप खेलना है, तो उन्हें अभी से सुरक्षित महसूस कराया जाना चाहिए। जब भी वे खराब करेंगे, मीडिया उम्र और फॉर्म का मुद्दा उठाएगी ही। बाहर जो शोर है, उसे बाहर रहने दो।''
कोई फिट नहीं बैठ रहा तो बता दो
उन्होंने आगे कहा, ''जो भी आपका प्लान है, अगर आप इन खिलाड़ियों के साथ विश्व कप में जाना चाहते हैं तो इन्हें अभी बता दो और उन्हें अभी से सुरक्षित महसूस कराएं। यह बहुत अच्छी बात होगी कि आप वर्ल्ड कप जा रहे हैं, किसी भी चीज की चिंता मत करें। या अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी टीम में फिट नहीं बैठ रहा है, तो उन्हें बता दें। यह सुनने में बुरा लगेगा, यह एक कठिन फैसला होगा, लेकिन अंततः वह खिलाड़ी इस बात की सराहना करेगा कि आपने उसे सीधे मुंह पर बात कही।''
लॉर्ड्स में भारतीय बल्लेबाजी के इतिहास में एक नया मुकाम हासिल हुआ। सचिन तेंदुलकर के बाद के दौर के दो बड़े खिलाड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए। यह रिकॉर्ड उन्हें खेल के इतिहास की सबसे महान जोड़ियों में शामिल करता है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



