IPL 2027 के लिए युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए सहायक और बल्लेबाजी कोच, जाहिर की खुशी

लाइव हिन्दुस्तान
share

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप विजेता युवराज सिंह को आगामी आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

yuvraj singh
युवराज सिंह (फाइल फोटो)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 2011 विश्व कप विजेता युवराज सिंह को आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 44 वर्षीय युवराज सिंह का यह लीग में कोचिंग का पहला अनुभव होगा और वे फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ में अपने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ जुड़ेंगे। गांगुली मुख्य कोच होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने X पर अपने आधिकारिक हैंडल से यह जानकारी दी। पोस्ट करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कैप्शन दिया- “एक चैंपियन। एक नेता। एक टाइगर। पीढ़ियों को प्रेरित करने वाला यह दिग्गज दिल्ली की विरासत को संवारने के लिए तैयार है। घर वापसी पर आपका स्वागत है, युवराज सिंह।” दिल्ली कैपिटल्स ने इस कैप्शन के साथ एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें युवराज सिंह अपने बैक होने और अस्टिस्टेंट और बैटिंग कोच बनने की जानकारी साझा करते हैं। सौरव गांगुली ने इस वीडियों में युवराज सिंह के करियर को बखूबी सिनेमैटिक और इमोशनल तरीके से समझाया है।

युवराज ने जाहिर की खुशी, खास उपलब्धि पर क्या कहा?

44 वर्षीय युवराज सिंह ने भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज का दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ एक पुराना इतिहास भी है, क्योंकि वह 2015 में रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में दिल्ली डेयरडेविल्स में शामिल हुए थे और उस सीजन के सभी 14 मैचों में खेले थे। औपचारिक रूप से अपना पद शुरू करने के मौके पर युवराज सिंह ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। इस फ्रेंचाइजी से मेरा पुराना जुड़ाव है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए यह मेरे लिए एक खास मौका है। मैं दादा के साथ कोच के तौर पर जुड़ने को लेकर भी उत्सुक हूं। कोचिंग मेरा जुनून है और मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ शुरुआत करने के लिए बेताब हूं। मुझे पूरा यकीन है कि यह मेरे लिए एक रोमांचक सफर होगा और मैं टीम की सफलता में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं।

युवराज ने आईपीएल के 132 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 2,750 रन बनाए और 36 विकेट लिए।

DC के सह मालिक ने नियुक्ति पर कही ये बातें

युवराज सिंह की नियुक्ति पर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक और जीएमआर स्पोर्ट्स के संस्थापक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा- “हम युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स में सहायक और बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल करते हुए बेहद खुश हैं। उनका शानदार करियर, प्रतिस्पर्धी भावना और खेल की गहरी समझ उन्हें हमारे कोचिंग सेटअप में एक बेहतरीन सदस्य बनाती है।” उन्होंने आगे कहा- “आईपीएल में यह उनकी पहली औपचारिक कोचिंग भूमिका है , और हमें विश्वास है कि उनकी दूरदर्शिता, जीतने की मानसिकता और खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की क्षमता हमारे खिलाड़ियों और हमारे अभियान में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। हम उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं और दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।"

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2027 के लिए युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए सहायक और बल्लेबाजी कोच