युवराज सामरा का T20 वर्ल्ड कप में धमाका, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका शतक; बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
कनाडा की टीम के ओपनर युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार शतक जड़ा है। इसी के साथ वह एसोसिएट नेशन्स के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप में शतक जड़ा है।

कनाडा की टीम के ओपनर युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार शतक जड़ा है। इसी तूफानी शतक के साथ उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईसीसी इवेंट्स में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा एसोसिएट नेशन्स के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप में शतक जड़ा है।
युवराज सामरा ने 58 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पहला शतक है। शतक तक उनका स्ट्राइक रेट 175.86 का था। वे टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले एसोसिएट मेंबर्स नेशन्स प्लेयर बन चुके हैं। अभी तक एसोसिएट टीम के किसी भी खिलाड़ी का हाईएस्ट स्कोर टी20 विश्व कप में 94 था, जो एरोन जोन्स ने कनाडा के खिलाफ 2024 के टी20 विश्व कप में बनाया था।
हालांकि, अब 110 रनों के साथ युवराज सामरा शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टी20 विश्व कप में वे सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इतना ही नहीं, एक विश्व रिकॉर्ड भी आईसीसी मेंस इवेंट्स में उन्होंने बना दिया है।
दाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सामरा सबसे कम उम्र में आईसीसी टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज था, जिन्होंने 20 साल 196 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। वहीं, युवराज ने 19 साल 141 दिनों की उम्र में शतक जड़कर सनसनी मचा दी है। टी20 विश्व कप की बात करें तो पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। अहमद शहजाद ने 22 साल 127 दिन की उम्र में 2014 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा था।
युवराज सामरा न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में 65 गेंदों में 110 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। जैकब डफी की गेंद पर वह ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के जड़े। उन्हीं की पारी की बदौलत कनाडा की टीम 173 रनों तक पहुंची। दूसरे छोर से उतनी तेज गति से रन नहीं बने। अन्यथा स्कोर 200 के आसपास हो सकता था।
दिलप्रीत बाजवा के साथ की शतकीय साझेदारी
दिलप्रीत बाजवा के साथ 116 रनों की साझेदारी युवराज सामरा ने की, जो कि एसोसिएट टीम की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी टी20 विश्व कप के इतिहास में है। दिलप्रीत बाजवा ने 39 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। स्ट्राइक रेट उनका 100 से भी कम का था। चार चौके इस पारी में उन्होंने जड़े। अगर वे थोड़ा सा तेज गति से खेलते तो 200 के पास भी टीम जा सकती थी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



