Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़you have saved all our eyes Mathew hayden s daughter grace hayden reaction on joe root century viral aus vs eng ashes
एशेज: आपने हम सबकी... जो रूट के शतक पर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस का रिएक्शन वायरल

एशेज: आपने हम सबकी... जो रूट के शतक पर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस का रिएक्शन वायरल

संक्षेप:

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट के शतक पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन की बेटी की प्रतिक्रिया वायरल है। ग्रेस हेडन ने ऑस्ट्रेलिया में रूट के पहले शतक पर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि थैंक्यू रूट, आपने हम सबकी आंखों को बचा लिया।

Dec 05, 2025 11:24 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट के शतक पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन की बेटी की प्रतिक्रिया वायरल है। ग्रेस हेडन ने ऑस्ट्रेलिया में रूट के पहले शतक पर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। ग्रेस का खुश होना लाजिमी भी तो है। आखिर उनके पिता मैथ्यू हेडन एक बहुत ही मुश्किल और अजीब सी स्थिति में जाने से जो बच गए हैं। हेडन ने वादा कर रखा था कि अगर जो रूट मौजूदा एशेज सीरीज में शतक नहीं लगा पाते हैं तो वह एमसीजी में नंगा दौड़ेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टेस्ट में महान सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट के नाम ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट शतक नहीं था। गुरुवार को उन्होंने गाबा में उस कसर को भी पूरा कर लिया। उनके शतक के बाद ग्रेस हेडन ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी के साथ एक स्टोरी लगाई। उसमें उन्होंने लिखा, ‘रूट,शुक्रिया। आपने हम सबकी आंखों को बचा लिया।’

ये भी पढ़ें:जो रूट ने शतक से मैथ्यू हेडन को नंगा होकर दौड़ने से बचा लिया! खुशी से झूम उठे

ग्रेस का इशारा अपने पिता मैथ्यू हेडन के उसी प्रॉमिस की तरफ था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर रुट मौजूदा एशेज सीरीज में बिना शतक के रह गए तो वह एमसीजी में नंगा दौड़ंगे। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने हेडन को आखिरकार उस मुश्किल स्थिति से बचा लिया। एशेज के अभी 3 टेस्ट बाकी हैं, उससे पहले ही रूट ऑस्ट्रेलिया दिग्गज के भरोसे पर एकदम खरे उतरे हैं।

जो रूट के शतक से मैथ्यू हेडन भी खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा, 'ग्रेट डे जो। आपको बधाई। मुझसे ज्यादा ये किसी के लिए मायने नहीं रखता। 10 अर्धशतक और आखिरकार ये एक शतक। शानदार।'

गुरुवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए थे। जो रूट 135 रन बनाकर नाबाद थे और उनका साथ दे रहे थे जोफ्रा आर्चर जो 32 रन पर नाबाद थे। हालांकि शुक्रवार को दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर खत्म हो गई। जो रूट 206 गेंदों में 138 रन पर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर 36 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वह इंग्लैंड की पहली पारी में जो रूट और जैक क्रॉली के बाद सबसे ज्यादा सफल बल्लेबाज रहे। क्रॉली ने 76 रनों की पारी खेली।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |