
शुभमन गिल को बाहर करने पर योगराज सिंह का फूटा गुस्सा, कपिल देव का दिया उदाहरण
योगराज सिंह का मानना है कि शुभमन गिल को खराब फॉर्म के बावजूद आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। उन्होंने महान कपिल देव का उदाहरण देकर अपनी बात रखी।
पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने शुभमन गिल के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। योगराज सिंह ने बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह नहीं देने पर न केवल चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया, बल्कि दिग्गज कपिल देव का उदाहरण देते हुए दशकों पुराने विवाद को फिर से हवा दे दी है। भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल टी20 टीम के भी नियमित सदस्य रहे हैं लेकिन आगामी विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। उनका फॉर्म भी टीम से बाहर होने की वजहों में रहा।
योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए शुभमन गिल का पक्ष लेते हुए कहा कि जो खिलाड़ी टीम का उप-कप्तान रह चुका हो, उसे महज 4-5 खराब पारियों के आधार पर बाहर करना नाइंसाफी है। उन्होंने कहा, ''शुभमन गिल एक उप-कप्तान है। उसे बाहर करने का क्या कारण है? सिर्फ इसलिए कि वह 4-5 पारियों में असफल रहा? भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 100 में से केवल 10 मैचों में प्रदर्शन किया, फिर भी वे सालों तक खेलते रहे। उन्होंने तब भी खेला, आप वजह जानते हैं। युवा अभिषेक शर्मा भी कुछ साल पहले ही पहुंचा है क्या वह कुछ पारी में रन नहीं बनाए तो आप उसे भी ड्रॉप कर देंगे।?
योगराज सिंह ने आरोप लगाया कि जब 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रहे कपिल देव खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, तब तत्कालीन कप्तान बिशन सिंह बेदी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया था, लेकिन आज के दौर में गिल जैसे टैलेंट को अकेला छोड़ दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा, ''मैं आपको महान कपिल देव का उदाहरण देता हूं। जब हमने बिशन बेदी की कप्तानी में पाकिस्तान का दौरा किया था। कपिल देव बैट और गेंद से फ्लॉप होने के बावजूद मैच खेलते रहे। लेकिन बिशन सिंह बेदी ने फिर भी उन्हें इंग्लैंड के अगले दौरे के लिए चुन लिया।”

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





