यशस्वी जायसवाल से लेकर रजाउल्लाह तक, टेस्ट में 1 से 11 नंबर तक सबसे ज्यादा छक्के

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रजाउल्लाह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नंबर-9 की पोजिशन पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईए नंबर-1 की पोजिश से लेकर 11 तक किसने सबसे सबसे ज्यादा छक्के लगाए जानते हैं।

Most 6s in a TEST Inning at each batting Position
टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 से 11 तक की पोजिशन पर सबसे ज्यादा छक्के

पाकिस्तान के बल्लेबाज रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ क्या ताबड़तोड़ बैटिंग की। 43 गेंदों पर फिफ्टी जड़ने वाले इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लिश गेंदबाजों के धागे खोल दिए। 81 रनों की पारी में उन्होंने 9 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की। रजाउल्लाह की इस पारी के दम पर ही पाकिस्तान एजबेस्टन टेस्ट में अपनी लाज बचाने में कामयाब रही। उनकी धुआंधार इनिंग के दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 130 रनों का टारगेट रखा। रजाउल्लाह ने अपनी इस पारी के दम पर कई रिकॉर्ड बनाए। उन्हें डेब्यू टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़े के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर-9 की पोजिशन पर भी सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने।

अगर टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 से 11 तक की पोजिशन पर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो यहां एक से बढ़कर एक नाम दिखाई देते हैं।

लिस्ट की शुरुआत भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से होती है। जी हां, जायसवाल के नाम टेस्ट में नंबर-1 की पोजिशन पर सबसे अधिक 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है, वहीं नंबर-2 पर मेथ्यू हेडन और ब्रेंडन मैकुलम 11-11 छक्कों के साथ मौजूद हैं। बता दें, जो ओपनर पहले स्ट्राइक लेता है वो नंबर-1 की पोजिशन पर होता है, वहीं नॉन स्ट्राइकर वाले ओपनर को नंबर-2 कहा जाता है।

लिस्ट में नंबर-3 पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस 11 छक्कों के साथ मौजूदा हैं। पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने नंबर-4 की पोजिशन पर सबसे अधिक 9 छक्के लगाए हैं। नंबर-5 पर नाथन एस्टल के साथ एक बार फिर ब्रेंडन मैकुलम 11-11 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

नंबर-6 पर इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने इस पोजिशन पर सबसे अधिक 11 छक्के लगाए थे।

नंबर-7 पर एडम गिलक्रिस्ट 8 तो नंबर-8 पर पाकिस्तान के लीजेंड्री गेंदबाज वसीम अकरम 12 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

बता दें, नंबर-1 से 11 तक कि पोजिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल और वसीम अकरम ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 12-12 सिक्स लगाए हैं।

नंबर-9 पर हाल ही में रजाउल्लाह ने अपनी जगह 9 छक्कों के साथ बनाई है। नंबर-10 पर टिम साउदी ने 10 छक्के लगाए हैं, वहीं 11वें और आखिरी पायदान पर वेस्टइंडीज के शेन शिलिंगफोर्ड 5 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

नंबर-1 से 11 की पोजिशन तक एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1 - यशस्वी जायसवाल (12)

2 - मैथ्यू हेडन/ब्रेंडन मैकुलम (11)

3 - कुसल मेंडिस (11)

4 - इंजमाम-उल-हक (9)

5 - नाथन एस्टल/ब्रेंडन मैकुलम (11)

6 - बेन स्टोक्स (11)

7 - एडम गिलक्रिस्ट (8)

8 - वसीम अकरम (12)

9 - रजाउल्लाह (9)*

10 - टिम साउथी (9)

11 - एस शिलिंगफोर्ड (5)

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जायसवाल से लेकर रजाउल्लाह तक, टेस्ट में 1 से 11 नंबर तक सबसे ज्यादा छक्के