यशस्वी जायसवाल ने कार के पास खड़े होकर टीममेट को ‘डांटा’, IND vs AFG सीरीज के बीच वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने टीममेट नीतीश कुमार रेड्डी को मजाकिया अंदाज में डांटा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा। उन्होंने ऑलराउंडर नीतीश के लेट होने पर ऐसा किया।

यशस्वी जायसवाल ने कार के पास खड़े होकर टीममेट को ‘डांटा’, IND vs AFG सीरीज के बीच वीडियो वायरल

भारत और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन हो रहा है। भारत ने हाल ही में धर्मशाला में अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से शिकस्त दी, जो बारिश से प्रभावित रहा। दूसरा मैच अब बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। लखनऊ वनडे से पहले यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह टीममेट नीतीश कुमार रेड्डी को 'डांटते' हुए नजर आए। उन्होंने 'डांट' मजाक में लगाई क्योंकि ऑलराउंडर नीतीश टीम होटल से निकलने में लेट हो गए थे।

'10 मिनट से गाड़ी में बैठा हूं'

वीडियो में देखा जा सकता है कि यशस्वी कार के पास खड़े हैं और नीतीश का इंतजार कर रहे हैं। नीतीश होटल से मुस्कुराते हुए निकलते हैं। यशस्वी तभी घड़ी की ओर देखकर कहते हैं, ''10 मिनट से गाड़ी में बैठा हूं। टाइम से आ जाया कर यार। देख क्या टाईम हो रहा है।'' दोनों फिर साथ में कार की ओर जाते हैं। यशस्वी फिर कहते हैं, ''मैं, दरवाजा खोलता हूं तेरे लिए।'' इसके बाद, दोनों खिलाड़ी कार में बैठकर टीम होटल से चले जाते हैं। विराट कोहली के चोटिल होने पर भारतीय वनडे स्क्वॉड में शामिल किए गए यशस्वी धर्मशाला में नहीं खेले थे। नीतीश ने यहां चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए थे।

देखें वीडियो…

डेब्यूटेंट ने पहले मैच में छोड़ी छाप

धर्मशाला वनडे में डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे छाप छोड़ने में सफल रहे थे। बरार और दुबे ने तीन-तीन झटके देकर प्रभावित किया जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोनों डेब्यूटेंट की तारीफ की थी। भारत ने बरार और दुबे की शानदार गेंदबाजी के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' गिल (नाबाद 84 रन) के शानदारी पारी के दम पर अफगानिस्तान को हराया। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई। इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया था।

'धर्मशाला में एक तरह से टी20 था'

गिल ने मैच के बाद कहा, ''यह एक तरह से टी20 मैच था। हमने अच्छी शुरुआत की। इसके बाद गुरबाज ने बढ़िया बल्लेबाजी की लेकिन उसके बाद हमने मध्य ओवरों में और डेथ ओवर में वापसी की।'' उन्होंने कहा, ''विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी। गुरनूर ने लेंथ और गति का अच्छा इस्तेमाल किया जो शानदार था। हर्ष ने पहले ओवर में 16 रन दिए लेकिन उन्होंने गेंद को 'टॉसिंग' करना जारी रखकर प्रभावित किया। वनडे में मध्य ओवर अहम होते हैं। अगर हमने गेंद से दबाव बनाकर मौके बनाए और बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए छह रन प्रति ओवर बनाए तो यह शानदार है। ''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।