यशस्वी पर असमंजस, वैभव और शमी को NO; पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चुना 2027 वर्ल्ड कप स्क्वॉड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अभिनव मुकुंद ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपना पसंदीदा भारतीय स्क्वॉड चुना है। उनकी टीम में कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। मुकुंद 2011 से 2017 के दौरान भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

Abhinav Mukund India 2027 World Cup squad
Abhinav Mukund India 2027 World Cup squad

2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। 50 ओवर फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक साल से अधिक का समय बाकी है लेकिन भारत के स्क्वॉड को लेकर चर्चा जारी है। इस बीच अभिनव मुकुंद ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपना पसंदीदा भारतीय स्क्वॉड चुना है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नहीं रखा। उन्होंने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी तरजीह नहीं दी। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। मुकुंद को यशस्वी जायसवाल को लेकर असमंजस हैं। उन्होंने यशस्वी को मुख्य स्क्वॉड में रखने के बजाए बैकअप ओपनर के रूप में चुना।

मुकुंद के सामने थी तीन तरह की लिस्ट

भारत के लिए सात टेस्ट खेल चुके मुकुंद ने मंगलवार को क्रिकइंफो यूट्यूब चैनल पर अपने पसंदीदा स्क्वॉड का खुलासा किया। उनके सामने तीन तरह के खिलाड़ियों की लिस्ट रखी गई। एक लिस्ट में वो खिलाड़ी थे, जो मुख्य स्क्वॉड में होंगे। दूसरी फेहरिस्त में वो प्लेयर थे, जिन्हें सीधे NO बोला गया यानी टीम में चांस ही नहीं। मुकुंद ने जडेजा और शमी के अलावा संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती को NO कहा। हालांकि, पूर्व बल्लेबाज को लगता है कि यशस्वी, ऋतुराज गायकलाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह में जैसे खिलाड़ियों में से किसी को चुना भी जा सकता है और नहीं भी।

ये दो हैं मुकुंद के विकेटकीपिंग ऑप्शन

मुकुंद ने टॉप तीन में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को रखा है। गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। श्रेयस अय्यर मध्यक्रम में हैं। केएल राहुल और ईशान किशन विकेटकीपिंग ऑप्शन हैं। उन्होंने हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में तीन ऑलराउंडर को शामिल किया। हार्दिक चोटिल होने के कारण अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पूर्व बल्लेबाज ने कुलदीप यादव के तौर पर एक स्पेशलिस्ट स्पिनर है। उन्होंने स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और गुरनूर बराड़ के तौर पर पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया। 26 वर्षीय बराड़ ने पिछले महीने वनडे डेब्यू किया।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभिनव मुकुंद का पसंदीदा भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।