VIDEO: श्रीलंकाई गेंदबाज ने मारा अड़ंगा, यशस्वी जायसवाल अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में अजीबोगरीब अंदाज में रन आउट हुए। श्रीलंकाई गेंदबाज गेंद पकड़ने के चक्कर में जायसवाल के ऊपर ही गिर गए। ऐसे में गेंदबाज ने उन्हें रन आउट कर दिया।

Yashasvi Jaiswal Run Out
यशस्वी जायसवाल रन आउट

इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अच्छी शुरुआत मिली थी, हालांकि वह अपनी इस पारी को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए। श्रीलंकाई गेंदबाज की गलती के चलते वह रन आउट हो गए। भारत को 47 रन पर पहला झटका लगा था। जिसके बाद देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला और लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। भारत ने लंच तक 101 रन बोर्ड पर लगाए। पडिक्कल और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई।

यशस्वी जायसवाल का रन आउट पारी के 11वें ओवर में आया। ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल मिड ऑन पर टैप कर सिंगल लेना चाहते थे। जायसवाल भी इसके लिए तैयार थे। जैसे ही जायसवाल रन लेने के लिए दौड़ तो गेंद पकड़ने के चक्कर में गेंदबाज प्रभात जयसूर्या की टक्कर उनसे हो गई। जायसवाल वहीं गिर गए। राहुल बीच पिच पर आकर रुके, इसके बाद दोनों के बीच तालमेल की कमी के कारण जायसवाल रन आउट हो गए।

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।

अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था। जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए। इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।

इस झटके के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत की रन बनाने की दर में कोई असर नहीं पड़ा।

तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के करीब गिरी लेकिन भारतीय बल्लेबाज का इसी गेंदबाज पर पुल शॉट से चौका लगाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत था।

भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के तुरुप के इक्के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को शुरुआती लय हासिल नहीं करने दी। शानदार फॉर्म में दिख रहे देवदत्त ने उनकी गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़ा। राहुल ने भी उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी।

जयसूर्या, पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने कभी-कभी कुछ उछाल और टर्न हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।