22 साल की उम्र में यशस्वी जायसवाल ने की सचिन तेंदुलकर के इस ‘महारिकॉर्ड’ की बराबरी, डॉन ब्रैडमैन नंबर-1
- पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल 161 रनों की मेराथन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 297 गेंदों का सामना किया जिसमें 15 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल 161 रनों की मेराथन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 297 गेंदों का सामना किया जिसमें 15 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। जायसवाल ने अपनी इस पारी के दौरान 150 रन का आंकड़ा छूते ही सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 22 साल की उम्र में यशस्वी जायसवाल का यह चौथा 150+ का स्कोर है। अभी तक उन्होंने अपने टेस्ट करियर में चार शतक जड़े हैं और हर बार 150 रन का आंकड़ा पार किया है, इस दौरान उनके नाम दो दोहरे शतक भी हैं। 23 साल से कम की उम्र में सबसे ज्यादा बार 150 रन का आंकड़ा पार करने के मामले में यशस्वी ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी 23 साल की उम्र से पहले ये कारनामा 4 बार किया था। वहीं दुनिया में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने 23 साल की उम्र से पहले 5 या उससे अधिक बार 150 से अधिक का स्कोर किया है। ब्रैडमैन 8 बार यह कारनामा कर इस लिस्ट के टॉप पर हैं।
वहीं अन्य विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम भी 4-4 बार यह कारनामा करने का रिकॉर्ड है।
23 की उम्र से पहले सर्वाधिक 150 से अधिक स्कोर
8 - डॉन ब्रैडमैन
4 - जावेद मियांदाद
4 - ग्रीम स्मिथ
4 - सचिन तेंदुलकर
4- यशस्वी जयसवाल
बात मुकाबले की करें तो, पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत की हुई है। पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी इनिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। भारत पहली इनिंग में 150 रन पर ढेर हो गया था, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 104 रन ही बना पाया था। दूसरी पारी में भारत खबर लिखे जाने तक 316 रन बना चुका है और लीड 362 रनों की हो गई है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


