VIDEO: यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज से हुई लड़ाई, सिर टकराया और फिर धक्का दिया
Yashasvi Jaiswal Asitha Fernando Clash: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में दूसरे टेस्ट के दौरान टकराव देखने को मिला। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी पहली पारी में अर्धशतक से चूके।

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। रविवार को मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में लड़ाई हो गई। युवा ओपनर यशस्वी फिफ्टी से से चूके। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। तेज गेंदबाज असिथा ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी को आउट किया। असिथा ने लेंथ गेंद डाली, जिसपर यशस्वी बैकफुट से पंच करने गए लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप से जा लगी। यशस्वी ने बोल्ड होने से पहले श्रीलंकाई गेंदबाज के खिलाफ तीन चौके लगाए। असिथा ने भारतीय ओपनर को आउट करने के बाद काफी उत्साहित होकर जश्न मनाया, जिसके बाद विवाद हो गया।
सिर टकराया और फिर धक्का दिया
जब यशस्वी पलेलियन लौट रहे थे तो असिथा ने कोई कमेंट किया। गॉल में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में डिकवेला से हुई कहासुनी को लेकर फर्नांडो ने यशस्वी को विदाई देने का इशारा किया। इसके बाद, 24 वर्षीय श्रीलंकाई खिलाड़ियों की ओर मुड़े और असिथा से कुछ कहासुनी हुई। इस दौरान उनका हेलमेट असिथा के माथे से भी छू गया। फिर दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को धक्का मारने की कोशिश की। हालांकि, श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया। श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों ने असिथा और यशस्वी में बीच-बचाव कराया। दोनों की भिड़ंत पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कार्रवाई कर सकती है।
देखें VIDEO…
लंच ब्रेक तक इतना भारत का स्कोर
भारत ने कोलंबो में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन शुरुआत कुछ खास नहीं रही। केएल राहुल और यशस्वी ने पहले विकेट के लि 37 रनों की पार्टनरशिप की। राहुल को 11वें ओवर में लाहिरु कुमार ने निरोशन डिकवेला के हाथों लपकवाया। हालांकि, यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कट शॉट खेलने से परहेज किया जो अतीत में कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बना है। उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए और बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव खेला। लंच ब्रेक तक भातरत का स्कोर दो विकेट पर 88 रन रहा। लंच के समय देवदत्त पडिक्कल 13 और कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। पडिक्कल को एक रन पर जीनवदान मिला। डिसिल्वा ने स्पिनर केशारा नुवानथा की गेंद पर पडिक्कल का कैच छोड़ा। भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारत ने पहला टेस्ट 165 रनों से जीता था।



