WTC Points Table 2025-27 Update: न्यूजीलैंड की जीत से बड़ा फेरबदल, SA टॉप-2 से बाहर; जानें किस नंबर पर भारत?

Dec 22, 2025 10:09 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में 323 रनों से हराकर तीन मैच की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इस जीत का फायदा उन्हें WTC पॉइंट्स टेबल में भी हुआ है। न्यूजीलैंड अब ऑस्ट्रेलिया के साथ टॉप-2 में है।

WTC Points Table 2025-27 Update: न्यूजीलैंड की जीत से बड़ा फेरबदल, SA टॉप-2 से बाहर; जानें किस नंबर पर भारत?

टॉम लैथम की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार, 22 दिसंबर को वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टेस्ट में 323 रनों से धूल चटाई। इसी के साथ कीवी टीम ने 3 मैच की इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ था, वहीं दूसरे में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज पर इस जीत का जबरदस्त फायदा WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ है। कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना ली है, वहीं गत चैंपियन साउथ अफ्रीका अब टॉप-2 से बाहर हो गया है। बता दें, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ WTC 2023 का फाइनल खेला था, जहां कीवी टीम चैंपियन बनी थी। उनकी नजरें एक बार फिर फाइनल खेलने पर टिकी है।

मौजूदा WTC पॉइंट्स टेबल की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया इस समय सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली इस टीम ने WTC में 6 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। शत प्रतिशत WTC पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर बना हुआ है।

वहीं न्यूजीलैंड अब 77.78 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड ने अभी तक तीन ही मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें दो में जीत मिली और एक ड्रॉ रहा। उनके खाते में कुल 28 अंक है।

वहीं भारत को 2-0 से टेस्ट सीरीज हराने वाली साउथ अफ्रीका की टीम टॉप-2 से बाहर हो गई है। उनके खाते में 75 प्रतिशत अंक है।

टीम इंडिया की बात करें तो, साउथ अफ्रीका से 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल की टीम का बुरा हाल है। भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। टीम इंडिया ने अभी तक खेले 9 में से 4 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं, एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।

वहीं वेस्टइंडीज इस हार के बाद सबसे कम 4.17 प्रतिशत WTC पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है।

WTC Points Table लेटेस्ट अपडेट

टीममैच खेलेजीतेहारेड्रॉअंकजीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया660072100
न्यूजीलैंड32012877.78
साउथ अफ्रीका43103675.00
श्रीलंका21011666.67
पाकिस्तान21101250
भारत94415248.15
इंग्लैंड82512627.08
बांग्लादेश2011416.67
वेस्टइंडीज807144.17

कैसा रहा NZ vs WI मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 575 रनों पर घोषित कर दी। डेवोन कॉनवे (227) ने इस दौरान दोहरा शतक जड़ा, वहीं कप्तान टॉम लैथम (127) ने शतकीय पारी खेली। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में शानदार लड़ाई लड़ी। कावेम हॉज ने शतक जड़ 123 रनों की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज पहली पारी में 420 रन बना पाया। 155 रनों की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी फिर 2 विकेट के नुकसान पर 306 रन पर घोषित कर दी। टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने फिर शतक जड़े। कॉनवे न्यूजीलैंड के लिए एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं कॉनवे और लैथम की जोड़ी एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की पहली सलामी जोड़ी बनी।

462 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने चौथे दिन तो शानदार बल्लेबाजी की। पहला विकेट उनका 87 के स्कोर पर गिरा, मगर पांचवें दिन जैसे ही उनका विकेट गिरा तो पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह 138 के स्कोर पर ही सिमट गई।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।