WTC Points Table: बांग्लादेश ने भारत का बैठे-बिठाए कराया फायदा, करारी हार से पाकिस्तान की डूबी लुटिया

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WTC Updated Points Table: पाकिस्तान की हार से भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है। बांग्लादेश टीम ने दो स्थान की छलांग लगाई है।

WTC Points Table: बांग्लादेश ने भारत का बैठे-बिठाए कराया फायदा, करारी हार से पाकिस्तान की डूबी लुटिया

WTC Points Table 2025-27: बांग्लादेश ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान को 104 रनों से धूल चटाई। बांग्लादेश ने 268 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी 52.5 ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई। तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पंजा खोला। उन्होंने 9.5 ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बांग्लादेश ने पहली बार घर पर पाकिस्तान से टेस्ट मैच जीता है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में दो स्थान की छलांग लगाई है। बांग्लादेश टीम अब छठे पायदान पर पहुंच गई है। उसने अभी तक मौजूदा चक्र में कुल तीन टेस्ट खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार झेली जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। बांग्लादेश का प्रतिशत 44.44 है।

भारत का बैठे-बिठाए हुआ फायदा

पाकिस्तान की करारी हार से लुटिया डूब गई और भारत का बैठे-बिठाए फायदा हो गया है। भारतीय टीम एक स्थान चढ़कर तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। भारत ने 9 मैचों में से चार जीते और चार गंवाए हैं। एक मैच ड्रॉ रहा। भारत का प्रतिशत 48.15 है। भारत ने आखिरी टेस्ट पिछले साल नवंबर में खेली थी। वहीं, पाकिस्तान टीम दो स्थान लुढ़ककर सातवें पर चली गई है। पाकिस्तान ने कुल तीन टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता और दो में हार का सामना किया। पाकिस्तान का प्रतिशत 33.33 है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टेबल में शीर्ष पर काबिज है। उसने 8 मैचों में से सात जीते हैं और सिर्फ एक गंवाया है। ऑस्ट्रेलिया का प्रतिशत 87.50 है। न्यूजीलैंड टीम (77.78) तीन मैचों से जो जीतकर दूसरे पायदान पर है। उसका एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

WTC अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

टीममैच खेलेजीतेहारेड्रॉअंकजीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया87108487.50
न्यूजीलैंड32012877.78
साउथ अफ्रीका43103675.00
श्रीलंका21011666.67
भारत94415248.15
बांग्लादेश31111644.44
पाकिस्तान31201233.33
इंग्लैंड103613831.67
वेस्टइंडीज807144.17

नजमुल हुसैन शांतो प्लेयर ऑफ मैच

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड जीता। नजमुल ने पहली पारी में 130 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और दो छक्के हैं। वह दूसरी पारी में भी शतक से चूक गए। कप्तान के बल्ले से 150 गेंदों में सात चौकों की मदद से 87 रन निकले। बांग्लादेश ने दूसरी पारी 240/9 के स्कोर पर घोषित की। मोमिनुल हक ने 120 गेंदों में 56 रन बटोरे। उन्होंने नजमुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। मेजबान बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 386 पर ढेर किया था। बांग्लादेश को पहली पारी में 27 रनों की बढ़ मिली थी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।