Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WTC Points Table West Indies and New Zealand have also opened their accounts find out who is at which position
WTC Points Table: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का भी खुल गया खाता, जानिए कौन है किस नंबर पर?

WTC Points Table: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का भी खुल गया खाता, जानिए कौन है किस नंबर पर?

संक्षेप:

WTC Points Table: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का भी खाता खुल गया है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा है। दोनों टीमों के पास मैच जीतने का मौका था। इस समय कौन सी टीम किस नंबर पर विराजमान है? ये जान लीजिए। 

Dec 06, 2025 01:00 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WTC 2025-27 Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में न्यूजीलैंड की टीम ने भी एक मुकाबला खेल लिया है। अब इस नए साइकिल में हर एक टीम ने कम से कम एक-एक मैच खेल लिया है। डब्ल्यूटीसी के तहत आखिरी मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच के बाद दोनों टीमों का खाता खुल गया है। हालांकि, कोई भी टीम मुकाबला नहीं जीती है, लेकिन मैच ड्रॉ हुआ है तो कुछ-कुछ अंक और कुछ-कुछ जीत प्रतिशत दोनों के खाते में गया है, जिसका फायदा उनको आगे चलकर हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूजीलैंड की टीम ने अभी एक ही मैच खेला है, जो कि ड्रॉ रहा है, फिर भी टीम सातवें पायदान पर है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 6 में से 5 मैच हार चुकी है और एक मैच ड्रॉ रहा है। कैरेबियाई टीम नौवें पायदान पर है। 8वें पायदान पर बांग्लादेश है, जिसने 2 में से एक मैच जीता है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। इंग्लैंड ने 6 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 2 ही मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में हार झेली है। एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 36.11 है। 33.33 जीत प्रतिशत 33.33 है। सबसे आखिरी पायदान पर विराजमान वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 5.56 फीसदी है। 16.67 फीसदी जीत प्रतिशत बांग्लादेश का है।

वहीं, अगर WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टॉप टीम की बात करें तो ये ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अभी तक सभी 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जीत प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया का 100 फीसदी है। अन्य किसी टीम का जीत प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया के बराबर नहीं है। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने 75 फीसदी मैच जीते हैं, जो चार में से 3 मैच जीती है और दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर 66.67 फीसदी के साथ श्रीलंका है, जबकि चौथे पायदान पर पाकिस्तान की टीम है, जो 2 में से एक मैच जीत चुकी है। भारत ने 9 में से चार मैच जीते हैं और टीम पांचवें नंबर पर है। जीत प्रतिशत भारतीय टीम का 48.15 है।

WTC Points Table Updated

पोजिशनटीममैच खेलेजीतेहारेड्रॉअंकजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया440048100
2साउथ अफ्रीका43103675
3श्रीलंका21011666.67
4पाकिस्तान21101250
5भारत94415248.15
6इंग्लैंड62312636.11
7न्यूजीलैंड10010433.33
8बांग्लादेश20110416.67
9वेस्टइंडीज6051045.56
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |