कोलंबो टेस्ट जीतते ही भारत की होगी बल्ले-बल्ले, WTC पॉइंट्स टेबल में होगा फायदा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है। अगर इस मैच को भारत जीतता है तो उन्हें WTC पॉइंट्स टेबल में फायदा होगा। फिलहाल टीम इंडिया पांचवें पायदान पर है।

Shubman Gill Team India
शुभमन गिल टीम इंडिया

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। देवदत्त पडिक्कल के शतक के दम पर भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। पडिक्कल ने 117 रनों की पारी खेल बैक टू बैक दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। भारत की नजरें दूसरे दिन स्कोर को 500 के करीब पहुंचाने पर होगी। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट को 165 रनों से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, अगर दूसरे टेस्ट में भी भारत को जीत मिलती है तो उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त फायदा होगा।

फिलहाल भारत नंबर-5 पर

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 5वें पायदान पर है। 10 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ भारत के खाते में कुल 64 अंक है। टीम इंडिया का पॉइंट्स पर्सेंटेज 53.33 का है।

बांग्लादेश की हार से भारत को फायदा

बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उनकी इस हार का भारत फायदा उठा सकता है। दरअसल, बांग्लादेश के खाते में इस हार के बाद अब 55.56 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं। भारत के पास अब बांग्लादेश को पछाड़ टॉप-4 में जगह बनानेका मौका है।

टॉप-4 में हो सकती है भारत की एंट्री

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में अगर टीम इंडिया को जीत मिलती है तो उनके खाते में 57,57 प्रतिशत अंक हो जाएंगे, जिससे वह बांग्लादेश को पछाड़ देगा। बस टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट या फिर आईसीसी किसी तरह का जुर्माना ना लगाए तो। अगर भारत के अंक में कटौती होती है तो नतीजा बदल भी सकता है। फिलहाल बांग्लादेश के खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है।

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका टॉप-2 में

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों का टॉप-2 में रहना जरूरी है। फिलहाल पहली दो पोजिशन पर पिछली बार की फाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ही हैं। बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खाते में 80 प्रतिशत अंक है और वह पहले पायदान पर है, जबकि गत चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

रैंकटीममैचWLDDedपॉइंट्सप्रतिशत अंक
1ऑस्ट्रेलिया1082009680.00
2साउथ अफ्रीका431003675.00
3न्यूजीलैंड641105272.22
4बांग्लादेश632104055.56
5भारत1054106453.33
6श्रीलंका512202033.33
7इंग्लैंड14581145029.76
8वेस्टइंडीज1228223020.83
9पाकिस्तान725081619.05
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोलंबो टेस्ट जीतते ही भारत की होगी बल्ले-बल्ले, WTC पॉइंट्स टेबल में होगा फायदा