Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WTC Points Table India vs South Africa 1st test Impact Pakistan will benefit will India reach the top 2 Know Here
IND vs SA पहले टेस्ट के रिजल्ट का WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर? पाकिस्तान को फायदा, क्या भारत टॉप-2 में पहुंचेगा

IND vs SA पहले टेस्ट के रिजल्ट का WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर? पाकिस्तान को फायदा, क्या भारत टॉप-2 में पहुंचेगा

संक्षेप:

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। IND vs SA टेस्ट मैच का रिजल्ट आज यानी मैच के तीसरे ही दिन निकल सकता है। इस मैच में भारत के जीतने के चांस अधिक है, ऐसे में WTC पॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Nov 16, 2025 08:52 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। अभी तक हुए दो दिन के खेल के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पहले दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 159 के स्कोर पर ढेर किया, इसके बाद टीम इंडिया ने 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना चुका है, उनके पास अब 63 रनों की बढ़त है। भारत की नजरें तीसरे दिन के पहले सेशन में जल्द से जल्द साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी को समेटकर मैच अपने नाम करने पर होगी। आईए एक नजर डालते हैं IND vs SA मैच रिजल्ड से WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज IND vs PAK मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव

WTC पॉइंट्स टेबल में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल 61.90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। भारत ने अभी तक खेले 7 में से 4 टेस्ट जीते हैं, 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और एक ड्रॉ रहा है। वहीं साउथ अफ्रीका 2 में से 1 मैच जीतकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

भारत अगर कोलकाता टेस्ट जीता तो WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर?

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगर कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका को धूल चटाने में कामयाब रहती है तो भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में फायदा मिलेगा। भारत के खाते में अभी 61.90 प्रतिशत अंक है, जो साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद बढ़कर श्रीलंका के बराबर 66.67 हो जाएंगे। भारत ने इस WTC चक्र में श्रीलंका से अधिक मैच जीते हैं, इस स्थिति में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ टॉप-2 में जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:BCCI ने कर दिया IPL 2026 ऑक्शन की तारीख का ऐलान, 237.55 करोड़ तक…

वहीं भारत की जीत से पाकिस्तान को भी बैठे-बिठाए फायदा मिलेगा। पाकिस्तान 2 में से एक टेस्ट मैच जीतकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। अगर साउथ अफ्रीका यह टेस्ट हारता है तो उनके प्रतिशत अंक घटकर 33.33 रह जाएंगे। इस स्थिति में पाकिस्तान को फायदा होगा और टीम पांचवें से चौथे नंबर पर आ जाएगी।

साउथ अफ्रीका अगर कोलकाता टेस्ट जीता तो WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर?

वहीं साउथ अफ्रीका उलटफेर कर भारत को पहले टेस्ट में हराने में कामयाब रहता है तो वह भी टॉप-2 में जगह बना सकता है। साउथ अफ्रीका के खाते में फिलहाल 50 प्रतिशत अंक है, अगर वह भारत को कोलकाता टेस्ट में हराता है तो उनके प्रतिशत अंक बढ़कर श्रीलंका के बराबर 66.67 हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका से ज्यादा मैच जीते होंगे, इस स्थिति में उन्हें टॉप-2 में जगह मिल सकती है।

वहीं हार के बाद भारत को नुकसान होगा, टीम इंडिया के खाते में 54.17 प्रतिशत अंक ही रह जाएंगे और वह तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक जाएगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |