
WTC Points Table: पाकिस्तान का खुला खाता तो भारत का हुआ घाटा, टॉप पर कौन सी टीम काबिज?
संक्षेप: WTC Points Table 2025-27: साउथ अफ्रीका पर पाकिस्तान की जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है। भारतीय टीम को एक स्थान का घाटा झेलना पड़ा है।
WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 93 रनों से जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 277 रनों के टारगेट चेज नहीं कर पाया। यह पाकिस्तान की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र में पहली जीत है। पिछले चक्र की चैंपियन साउथ अफ्रीका का यह पहला टेस्ट था। पाकिस्तान का डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में खाता खुलने के साथ ही भारत को एक स्थान का घाटा झेलना पड़ा है। पाकिस्तान 100 प्रतिशत अंक के साथ सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 61.90 है।

ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज
भारत फिलहाल चौथे पायदान है। भारत ने सात टेस्ट मैचों से चार जीते, दो गंवाए और एक ड्रॉ रहा। भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज का दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया। भारत के अलावा श्रीलंका को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। श्रीलंका (जीत प्रतिशत 66.67) तीसरे नंबर पर खिसक गया है। उसने अभी तक एक टेस्ट में जीत दर्ज की और एक हार का सामना किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा चक्र में तीन मैच खेले हैं और हर बार जीत हासिल की। उसका जीत प्रतिशत 100.00 है। इंग्लैंड (43.33) पांचवें और बांग्लादेश (61.90) छठे स्थान पर है। वेस्टइंडीज पांच टेस्ट गंवाकर आठवें नंबर पर है। उसे एक भी जीत नहीं मिली है।
कैसा रही SA की दूसरी पारी?
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। कप्तान एडेन मार्कराम (3) का बल्ला चलीं। वियान मुल्डर का खाता नहीं खुला। पहली पारी में शतक लगाने वाले टोनी डी जोर्जी ने 16 रन बनाए। रेयान रिकेल्टन ने 45 रनों का योगदा दिया। साउथ अफ्रीका के छह खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। साउथ अफ्रीका टीम 183 पर ढेर हुई। पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली और पेसर शाहीन अफरीदी ने चार-चार विकेट झटके। पाकिस्तान के 378 के जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 269 रन जुटाए थे। पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 109 रनों की बढ़त मिली थी। मेजबान टीम की दूसरी पारी में 167 पर सिमटी थी।






