श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया को WTC में हुआ बंपर फायदा, जानिए अब Points Table में कौन कहां?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को बुरी तरह से हरा दिया। इस मैच के बाद WTC Points Table पर क्या असर पड़ा? इसके बारे में जान लीजिए।  

Shubman Gill India vs Sri Lanka
शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ जश्न मनाते हुए

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आखिरी दिन के दूसरे सत्र तक ही चला, जिसे मेहमान टीम इंडिया ने जीत लिया। गॉल में खेले गए इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 के चक्र का हिस्सा है। ऐसे में डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल पर इस मैच का क्या असर पड़ा है? उसके बारे में भी जान लीजिए।

देखा जाए तो इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट मैच का असर डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स पर देखने को नहीं मिला, क्योंकि इस मैच से पहले भारत और श्रीलंका की टीमें जहां थीं, अभी भी वहीं हैं। ऐसे में किसी अन्य टीम का स्थान भी नहीं बदला है। हालांकि, एक चीज बदली है, वह यह है कि भारत ने 12 अंक हासिल कर लिए हैं और जीत प्रतिशत भी अब टीम इंडिया के 50 के पार चला गया है, जो कि काफी समय के बाद हुआ है। इस मैच की जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस पर बारिश का साया था और काफी ओवर का खेल भी खराब हो गया था।

टीम इंडिया अभी भी पुराने स्थान पर

टीम इंडिया मौजूदा समय में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर ही है, जबकि श्रीलंका की टीम हार के बावजूद छठे स्थान पर विराजमान है। वहीं, अंकतालिका में अभी भी शीर्ष स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसे भले ही बांग्लादेश से हार मिली थी, लेकिन टीम का जीत प्रतिशत अभी भी बाकी टीमों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत इस वक्त 77.78 है, जबकि दूसरे पायदान पर विराजमान साउथ अफ्रीका की टीम का जीत प्रतिशत 75.00 है।

आगे जान लीजिए कौन किस पायदान पर है?

तीसरे स्थान पर 72.22 प्रतिशत जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम है, जबकि चौथे स्थान पर 66.67 प्रतिशत जीत के साथ बांग्लादेश की टीम विराजमान है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 48.15 से बढ़कर 53.33 हो गया है, जो पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका की टीम का जीत प्रतिशत 41.67 से घटकर 33.33 रह गया है। श्रीलंका की टीम छठे स्थान पर है। इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर है, जिसका जीत प्रतिशत महज 24.36 है, जबकि पाकिस्तान 22.22 जीत प्रतिशत के साथ आठवें और वेस्टइंडीज 20.83 फीसदी अंकों के साथ सबसे आखिरी यानी 9वें स्थान पर है।

Updated WTC Points Table

पोजिशनटीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78
2साउथ अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश53112866.67
5भारत105416448.15
6श्रीलंका51222053.33
7इंग्लैंड134813833.33
8पाकिस्तान62401622.22
9वेस्टइंडीज122803020.83
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया को WTC में हुआ बंपर फायदा, देखें पॉइंट्स टेबल