WTC Points Table की सरताज बनी हुई है ऑस्ट्रेलियाई टीम, इंग्लैंड को लगा तगड़ा फटका

Dec 08, 2025 07:00 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

WTC Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर वन बनी हुई है, जिसका जीत प्रतिशत 100 है, क्योंकि टीम पांच में से पांच मुकाबले जीत चुकी है। इंग्लैंड को घाटा हुआ है।

WTC Points Table की सरताज बनी हुई है ऑस्ट्रेलियाई टीम, इंग्लैंड को लगा तगड़ा फटका

WTC Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में रविवार 7 दिसंबर को थोड़ा सा फेरबदल देखने को मिला। पिंक बॉल टेस्ट मैच में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार मिली। इस हार का खामियाजा इंग्लैंड को भुगतना पड़ा है, जिसको डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर वन बनी हुई है, जिसका जीत प्रतिशत 100 है, क्योंकि टीम ने अभी तक अपने सभी 5 मैचों में जीत दर्ज की है। कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया 100 फीसदी अंकों के साथ नंबर वन है, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है, जिसका जीत प्रतिशत 75 है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसका जीत प्रतिशत 66.67 है। पाकिस्तान की टीम टॉप 4 में है, लेकिन सिर्फ दो ही मैच अब तक खेले हैं। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 50 है। वहीं, टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया काफी समय से टॉप 5 में है, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि सिर्फ टॉप की दो टीमों को ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का मौका मिलता है।

अभी तक इंग्लैंड की टीम छठे नंबर पर थी, जिसे अब एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा है। न्यूजीलैंड की टीम को बैठे बिठाए फायदा मिल गया है। न्यूजीलैंड की टीम सातवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है, जिसका जीत प्रतिशत 33.33 है, जबकि इंग्लैंड का जीत प्रतिशत घटकर 30.95 हो गया है। इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश 16.67 जीत प्रतिशत के साथ आठवें नंबर पर विराजमान है और सबसे आखिरी पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत इस डब्ल्यूटीसी में 5.56 फीसदी है।

WTC Points Table Updated

पोजिशनटीममैच खेलेजीतेहारेड्रॉअंकजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया550060100
2साउथ अफ्रीका43103675
3श्रीलंका21011666.67
4पाकिस्तान21101250
5भारत94415248.15
6न्यूजीलैंड10010433.33
7इंग्लैंड72412630.95
8बांग्लादेश20110416.67
9वेस्टइंडीज6051045.56

डब्ल्यूटीसी का ये चौथा साइकिल चल रहा है। अभी तक तीन बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हुआ है। 2021 में खिताब न्यूजीलैंड ने जीता था, जिसमें भारत को हार मिली थी। 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी। उस बार भी भारत ही फाइनल में हारा था। 2025 में ऑस्ट्रेलिया को खिताबी मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। अब 2027 में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।