WTC Points Table: इंग्लैंड का भारत से ज्यादा बुरा हाल, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार

Dec 21, 2025 11:03 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज का लगातार तीसरा टेस्ट जीतकर ना सिर्फ 5 मैच की इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की, बल्कि WTC पॉइंट्स टेबल में भी अपनी बादशाहत बरकरार रखी।

WTC Points Table: इंग्लैंड का भारत से ज्यादा बुरा हाल, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार

पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को तीसरे एशेज टेस्ट में 82 रनों से धूल चटाकर, 5 मैच की इस सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC पॉइंट्स टेबल में बादशाहत बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक मौजूदा डब्ल्यूटीसी में 6 मैच खेले हैं और स भी मुकाबले अपने नाम कर टीम 100 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं हार की हैट्रिक लगाने वाली इंग्लैंड की टीम की हालत भारत से भी खराब है। इंग्लैंड का जीत का प्रतिशत घटकर अब 30 से भी कम का रह गया है।

AUS vs ENG तीसरे टेस्ट के बाद अगर WTC पॉइंट्स टेबल के ताजा अपडेट पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे पायदान पर गत चैंपियन साउथ अफ्रीका है। भारत में 2-0 से सीरीज जीतने के बाद साउथ अफ्रीक के खाते में 75 प्रतिशत अंक है।

वहीं टॉप-5 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान है।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया टॉप-5 से बाहर हो गई है। साउथ अफ्रीका से सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया का बुरा हाल है।

भारत से ज्यादा बुरा हाल WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड का हो गया है। इंग्लैंड ने अभी तक खेले 8 में से 2 ही टेस्ट जीते हैं, वहीं 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारत से 5 मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐशेज सीरीज में 0-3 से पिछड़ रहे हैं।

WTC पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट-

टीममैच खेलेजीतेहारेड्रॉअंकजीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया660072100
साउथ अफ्रीका43103675
न्यूजीलैंड21011666.67
श्रीलंका21011666.67
पाकिस्तान21101250
भारत94415248.15
इंग्लैंड82512627.08
बांग्लादेश2011416.67
वेस्टइंडीज706144.76

AUS vs ENG Highlights तीसरा टेस्ट

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऐलेक्स कैरी के शतक के दम पर 371 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 286 रनों पर ढेर हो गया और मेजबानों को 85 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में कैरी के साथ ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड को कूटा और करियर का 11वां शतक जड़ा। जब-जब हेड ने शतक जड़ा है ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक बार हारा है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 349 रन बनाए और 435 रनों का टारगेट रखा। इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 352 पर ढेर हो गई।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।