Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WTC Points Table 2025-27 South Africa beats Pakistan India benefitted
WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत को यूं हुआ फायदा

WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत को यूं हुआ फायदा

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका ने 18 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच जीता है। उसकी इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव हुए हैं। भारत को फायदा हुआ है और पाकिस्तान दूसरे नंबर से सीधे चौथे नंबर पर लुढ़क गया है।

Oct 23, 2025 03:04 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WTC 2027 Points Table: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट को चौथे दिन ही 8 विकेट से जीत लिया। जीत के लिए उसे चौथी पारी में 73 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 18 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच जीता है। उसकी इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव हुए हैं। भारत को फायदा हुआ है और पाकिस्तान दूसरे नंबर से सीधे चौथे नंबर पर लुढ़क गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरे टेस्ट में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज 1-1 से बराबर करने में कामयाब रही। उसे सीरीज के पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका पांचवें नंबर पर पहुंचा, पाकिस्तान चौथे पर

पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में हार की कीमत डब्लूटीसी पॉइंट्स टेबल में चुकानी पड़ी है। इससे पहले पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर थी लेकिन गुरुवार की हार के बाद वह चौथे नंबर पर लुढ़क गई है। पाकिस्तान ने मौजूदा WTC साइकल 2025-27 में 2 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से एक में जीत और 1 में हार मिली है। इस तरह 12 अंकों और 50 प्रतिशत के जीत प्रतिशत के साथ वह चौथे नंबर पर है। रावलपिंडी में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में चढ़कर पाकिस्तान के ठीक नीचे पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। उसने मौजूदा साइकल में अभी तक 2 टेस्ट खेले हैं। इनमें एक में जीत और एक में हार मिली है। इस तरह 12 अंकों और 50 के जीत प्रतिशत के साथ वह पांचवें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें:WTC चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा टेस्ट, पाकिस्तान से किया हिसाब बराबर

ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

डब्लूटीसी पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है। उसने अब तक खेले तीनों टेस्ट जीते हैं और उसका जीत प्रतिशत 100 है। ऑस्ट्रेलिया के पास 36 पॉइंट है।

भारत की बल्ले-बल्ले

रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान की हार से भारत की बल्ले-बल्ले हो गई है। अब वह फिर से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। मौजूदा डब्लूटीसी चक्र में भारत ने WTC 2025-27 में अब तक 7 टेस्ट खेले हैं। इनमें 4 में जीत, 1 में हार और एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के 52 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 61.90 है। भारत से ज्यादा किसी के अंक नहीं हैं लेकिन रैंकिंग जीत प्रतिशत के आधार पर है।

WTC पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतहारड्रॉअंकजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया330036100
2श्रीलंका21011666.67
3भारत74215261.90
4पाकिस्तान21101250
5दक्षिण अफ्रीका21101250
6इंग्लैंड52212643.33
7बांग्लादेश2011416.67
8वेस्टइंडीज505000
9न्यूजीलैंड------------
Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |