Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WTC final has provided the biggest competition for Test cricket claims ICC
टेस्ट क्रिकेट में किस वजह से बढ़ गया है इतना कंप्टीशन? ICC के सीईओ ने बताई असली वजह

टेस्ट क्रिकेट में किस वजह से बढ़ गया है इतना कंप्टीशन? ICC के सीईओ ने बताई असली वजह

संक्षेप:

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि अब तक हुए तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ने खेल के पारंपरिक प्रारूप के लिए सबसे बड़ी प्रतियोगिता बनाने के मकसद को निश्चित रूप से पूरा किया है।

Dec 11, 2025 06:30 pm ISTBhasha मुंबई
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने गुरुवार को मुंबई में टेस्ट क्रिकेट को लेकर बात की। संजोग गुप्ता ने कहा कि अब तक हुए तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल ने खेल के पारंपरिक प्रारूप के लिए सबसे बड़ी प्रतियोगिता बनाने के मकसद को निश्चित रूप से पूरा किया है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक बार डब्ल्यूटीसी जीता है, जबकि भारत दो बार उप विजेता रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईसीसी सीईओ का दावा है कि पिछले सत्र के फाइनल में भारत और इंग्लैंड की गैरमौजूदगी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान लॉर्ड्स का स्टेडियम भरा हुआ था, जो वैश्विक संचालन संस्था के लिए ऐतिहासिक पल था। गुप्ता ने ‘एबी इनबेव इंडिया (बडवाइजर 0.0) के साथ आईसीसी की वैश्विक साझेदारी की घोषणा के दौरान कहा, ‘‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मकसद सिर्फ एक पांच जमा एक दिनी मुकाबला होने से कहीं अधिक है, जिसमें दो सर्वश्रेष्ठ टीमें इस प्रारूप के सबसे बड़े इनाम के लिए मुकाबला करती हैं। बल्कि यह फाइनल से पहले के दो वर्षों के टेस्ट क्रिकेट को एक संदर्भ देना है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसी कोशिश के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू की गई थी और हमने अब तक इसके तीन सत्र देखे हैं जिससे पता चलता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ने टेस्ट क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन प्रतियोगिता देने का अपना लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा किया है।’’ उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में दर्शकों की संख्या ने दिखाया कि डब्ल्यूटीसी फाइनल ने प्रशंसकों के बीच दिलचस्पी जगाई है जो अब अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं की तरह इसका भी इंतजार करते हैं।

संजोग गुप्ता ने WTC फाइनल को लेकर कहा, ‘‘पिछला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था और लॉर्ड्स खचाखच भरा हुआ था।’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘भारत नहीं खेल रहा था, इंग्लैंड नहीं खेल रहा था। ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका से खेल रहा था और लॉर्ड्स खचाखच भरा हुआ था जिसका मतलब है कि अब हमारे पास टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसी बड़ी प्रतियोगिता है जिसका दुनिया इंतजार करती है या जो दुनिया टेस्ट क्रिकेट का आनंद लेती है वह इसका इंतजार करती है।’’

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |