पाकिस्तान का बेड़ा गर्क, भारत टॉप-5 में; ENG vs PAK टेस्ट के बाद WTC पॉइंट्स टेबल का हाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान का WTC पॉइंट्स टेबल में बेड़ा गर्क हो रखा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी के अंतर से हारने के बाद टीम टेबल में सबसे नीचे 9वें पायदान पर लगी हुई है। वहीं इंग्लैंड 7वें पायदान पर है।

WTC 2027 Updated Points Table
WTC पॉइंट्स टेबल

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 103 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार का असर WTC पॉइंट्स टेबल पर साफ देखने को मिला। पाकिस्तान की यह इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 7 मैचों में 5वीं हार है। पाकिस्तान के खाते में मात्र 19.05 प्रतिशत अंक है, जिस वजह से टीम टेबल में सबसे नीचे 9वें पायदान पर खिसक गई है। अब मौजूदा टेबल में वेस्टइंडीज की टीम उनके ऊपर 8वें नंबर पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम इस जीत के बाद 7वें पायदान पर बनी हुई है। 14 मैचों में 5वीं जीत के साथ उनके खाते में 29.76 प्रतिशत अंक है। हालांकि यह दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। यह WTC का चौथा चक्र है और आज तक यह दोनों टीमें कभी फाइनल के नजदीक तक भी नहीं पहुंच पाई है।

भारत-बांग्लादेश टॉप-5 में

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जो इस समय श्रीलंका दौरे पर है, वह WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर बनी हुई है। श्रीलंका को गॉल में पहले टेस्ट में हराने के बाद भारत ने दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के खाते में फिलहाल 53.33 प्रतिशत अंक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हराने वाली बांग्लादेश की टीम 5 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर बनी हुई है। उनके खाते में 53.33 अंक है।

अगर भारत श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हराकर मेजबानों का सूपड़ा 2-0 से साफ करने में कामयाब रहता है और बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ता है तो टीम इंडिया चौथे पायदान पर पहुंच सकता है। इस स्थिति में भारत के खाते में 57.57 प्रतिशत अंक हो जाएंगे, जबकि बांग्लादेश के खाते में 55.55 प्रतिशत अंक रह जाएंगे।

भारत-बांग्लादेश के अलावा इस समय टॉप-5 में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें हैं, जो इस समय फाइनल की सीट के प्रबल दावेदार हैं।

न्यूजीलैंड के खाते में 72.22 प्रतिशत अंक है, जबकि साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तो ऑस्ट्रेलिया 77.78 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है। आइए एक नजर पूरी टेबल पर डालते हैं-

टीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्स कटेपॉइंट्सपाइंट प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया972008477.78
साउथ अफ्रीका431003675
न्यूजीलैंड641105272.22
बांग्लादेश531104066.67
इंडिया1054106453.33
श्रीलंका512202033.33
इंग्लैंड14581145029.76
वेस्टइंडीज1228223020.83
पाकिस्तान725081619.05

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को तीन दिन के अंदर ही पारी और 103 रन से हरा दिया जिससे वापसी करने वाले कप्तान जो रूट के नेतृत्व में यह जीत बैजबॉल के बाद के नए दौर की शानदार शुरुआत रही। तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 409 रन पर समाप्त हुई। इससे उसे पाकिस्तान पर 238 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी को सिर्फ 135 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की पारी 37.3 ओवर में खत्म हो गई।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट बृहस्पतिवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड के चार तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

जोफ्रा आर्चर ने नयी गेंद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ओली रॉबिन्सन ने तीन और विकेट लिए। लंच के बाद जोश टंग को गेंदबाजी पर लगाया गया और उन्होंने करीब 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। गुस एटकिंसन ने भी शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान का विकेट हासिल किया।

रॉबिन्सन और टंग ने इस मैच में आठ-आठ विकेट लिए। पहली पारी में पांच-पांच विकेट लेने के बाद दोनों ने तीन तीन विकेट लिए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान फिसड्डी, भारत टॉप-5 में; ENG vs PAK टेस्ट के बाद WTC टेबल का हाल