Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WTC 2025-27 Updated Points Table After New Zealand vs West Indies 2nd Test Big blow to India See Top 2 Teams
WTC Points Table: न्यूजीलैंड की जीत से भारत को लगा तगड़ा झटका, फिर टूटता दिख रहा है फाइनल का सपना

WTC Points Table: न्यूजीलैंड की जीत से भारत को लगा तगड़ा झटका, फिर टूटता दिख रहा है फाइनल का सपना

संक्षेप:

WTC 2025-27 Updated Points Table- न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 9 विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। न्यूजीलैंड की इस जीत से भारत को तगड़ा नुकसान हो गया है।

Dec 12, 2025 09:11 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WTC 2025-27 Updated Points Table- टॉम लैथम की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 9 विकेट से धूल चटाकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाई है। न्यूजीलैंड अब सीधा तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। वहीं कीवी टीम की इस जीत से भारत को तगड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब टॉप-5 से भी बाहर हो गई है। जी हां, भारत को हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मायूस डिकॉक के चेहरे पर मुस्कान लाया ये अवॉर्ड, की डिविलियर्स-कैलिस की बराबरी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के बाद न्यूजीलैंड के खाते में 66.67 प्रतिशत अंक हो गए हैं। वहीं उनके ऊपर पिछले डब्ल्यूटीसी की दोनों फाइनलिस्ट -ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका- हैं। ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत अंकों के साथ नंबर-1 की पोजिशन पर बना हुआ है। वहीं साउथ अफ्रीका के खाते में 75 प्रतिशत अंक है।

ये भी पढ़ें:SA ने भारत के खिलाफ बनाया ‘जीत’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड; कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा

बात टीम इंडिया की करें तो, भारत के खाते में 9 मैचों में 4 जीत इतनी ही हार और 1 ड्रॉ के साथ 48.15 प्रतिशत अंक है। भारत अब डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर खिसक गया है। वहीं पाकिस्तान 50 प्रतिशत अंकों के साथ भारत के ऊपर 5वें पायदान पर है।

WTC पॉइंट्स टेबल

टीममैच खेलेजीतेहारेड्रॉअंकजीत प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया550060100
साउथ अफ्रीका43103675
न्यूजीलैंड21011666.67
श्रीलंका21011666.67
पाकिस्तान21101250
भारत94415248.15
इंग्लैंड72412630.95
बांग्लादेश2011416.67
वेस्टइंडीज706144.76

भारत का एक बार फिर डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने का सपना धुंधला होता दिखाई दे रहा है। टीम इंडिया अभी तक तीन सीरीज -इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ- खेल चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही, वेस्टइंडीज को भारत ने 2-0 से रौंदा, वहीं साउथ अफ्रीका से 0-2 से हारे। भारत की बची तीन सीरीज न्यूजीलैं, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से है, जिसमें टीम इंडिया सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।