WTC Points Table: न्यूजीलैंड ने सीरीज जीतकर टॉप-2 की ओर बढ़ाए कदम, इंग्लैंड टीम की हालत खस्ता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WTC 2025-27 Updated Points Table: न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है। जानिए, इस मैच के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका कैसी है?

WTC Points Table After ENG vs NZ 3rd Test

WTC 2025-27 Updated Points Table: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड ने सोमवार को मेजबान इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट में 160 रनों से धूल चटाई। न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम में 373 रनों का टारगेट दिया था। इंग्लैंड की दूसरी पारी आखिरी दिन 51.2 ओवर में 212 रनों पर ढेर हुई। इस मैच के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र की अंक तालिका में टीमों के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, न्यूजीलैंड को जीत प्रतिशत अंकों का लाभ मिला है और उसने टॉप-2 की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। कीवी टीम फिलहाल तीसरे पायदान पर है और खाते में 72.22 अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने मौजूदा चक्र में छह टेस्ट में से चार जीते हैं जबकि एक में हार झेली और एक ड्रॉ रहा।

इंग्लैंड टीम की हालत खस्ता

पिछले चक्र की विजेता साउथ अफ्रीकी टीम दूसरे स्थान पर हैं। उसका जीत प्रतिशत 75.00 है। साउथ अफ्रीका ने चार मैचों से तीन में विजयी परचम फहराया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 87.50 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। उसने 8 टेस्ट में से सात अपने नाम किए हैं। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीमें फाइनल खेलती हैं। बांग्लादेश (58.33) चौथे नंबर पर है। वहीं, भारतीय टीम (48.15) पांचवें स्थान पर है। भारत ने 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से चार में जीत हासिल की। भारत को चार में हार मिली और एक ड्रॉ पर छूटा। इंग्लैंड टीम हालत खस्ता है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 26.39 से घटकर 24.36 हो गया है। हालांकि, इंग्लैंड सातवें नंबर पर बरकरार है। इंग्लैंड 13 टेस्ट मैचों से केवर चार में जीत दर्ज की है और 8 मर्तबा हार का सामना किया। उसका एक मैच ड्रॉ रहा।

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉपेनेल्टीपॉइंट्सप्रतिशत अंक
1ऑस्ट्रेलिया871008487.5
2साउथ अफ्रीका431003675.00
3न्यूजीलैंड641105272.22
4बांग्लादेश421102858.33
5भारत944105248.15
6श्रीलंका311101644.44
7इंग्लैंड13481143824.36
8वेस्टइंडीज917101614.81
9पाकिस्तान4130848.33

तीसरे टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की थी। कप्तान बेन स्टोक्स (30) और बेन डकेट (36) ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। जैकब बेथेल का खाता नहीं खुला। हैरी ब्रूक ने 21 और जो रूट ने 18 रनों का योगदान दिया। एमिलियो गे (10) भी ज्यादा देर नहीं टिके। हालांकि, विकेटकीपर जेमी स्मिथ (91 गेंदों में 60) ने अंत तक संघर्ष किया। वह इंग्लैंड की ओर से आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में कप्तान टॉम लैथम (151) और डेवोन कॉनवे (157) के शतक के दम पर 438 रन बटोरे थे। कीवी को पहली पारी में 84 रनों की बढ़त मिली थी न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 288/9 के स्कोर पर घोषित की थी, जिसमें डेरिल मिचेल ने नाबाद 100 रन बनाए और रचिन रवींद्र (96) शतक से चूक गए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।