महिला आईपीएल शेड्यूल 2024

महिला आईपीएल 2024 शेड्यूल के मुताबिक पहला मैच 23 फरवरी को जबकि फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाना है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स होना है। लीग राउंड के दौरान कुल 20 मैच खेले जाने हैं। 23 फरवरी से 13 मार्च के बीच महिला आईपीएल 2024 के लीग मैच खेले जाने हैं। आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात जायन्ट्स के बीच खेला जाएगा। महिला आईपीएल 2024 में हर एक टीम को कुल आठ-आठ लीग मैच खेलने होंगे। महिला आईपीएल 2024 में लीग मैचों के प्रदर्शन के आधार पर तीन टॉप टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। लीग राउंड के दौरान टॉप पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। एलिमिनेटर मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर रहेगी, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल में लीग राउंड की टॉप टीम से भिड़ना होगा। फाइनल मैच में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह महिला आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम करेगी।और पढ़ें
महिला आईपीएल 2024 का शेड्यूल 24 जनवरी 2024 को घोषित किया गया था। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 23 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाना है। महिला आईपीएल 2024 के मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम को 7:30 बजे से शुरू होंगे। फाइनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है, जो 17 मार्च को खेला जाएगा। स्पोर्ट्स 18 महिला आईपीएल का टीवी ब्रॉडकास्टर है, जबकि जियो सिनेमा महिला आईपीएल टूर्नामेंट का डिजिटल ब्रॉडकास्टर है। महिला आईपीएल 2024 के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाने हैं, जबकि इसके बाद के सभी मैच नई दिल्ली में खेले जाने हैं, जिसमें नॉकआउट मैच भी शामिल हैं।और पढ़ें

महिला आईपीएल शेड्यूल में पूछे जाने वाले सवाल

  • महिला आईपीएल 2024 के मैच कहां खेले जाएंगे?

    महिला आईपीएल 2024 के मैच बेंगलुरु और नई दिल्ली में खेले जाएंगे। महिला आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच बेंगलुरु में जबकि शुरुआती 11 मैचों के बाद बाकी सभी मैच दिल्ली में खेले जाएंगे।

  • महिला आईपीएल 2024 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी?

    महिला आईपीएल 2024 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी, इसका फैसला तो 17 मार्च 2024 को ही होगा। लेकिन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

  • महिला आईपीएल 2024 का पहला मैच किसके-किसके बीच खेला जाएगा?

    महिला आईपीएल 2024 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 23 फरवरी को शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा।