महिला आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है। ऑरेंज कैप का कॉन्सेप्ट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से लिया गया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है और इसी तर्ज पर महिला आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर को ऑरेंज कैप दी जाएगी। महिला आईपीएल का इससे पहले महज एक सीजन खेला गया है। महिला आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप का खिताब मेग लैनिंग के नाम रहा था। दिल्ली कैपिटल्स की ओऱ से खेलने वाली मेग लैनिंग ने डब्ल्यूपीएल 2023 में कुल 345 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की नटाली स्काइवर ब्रंट उनसे ज्यादा पीछे नहीं रही थीं। नटाली ने 332 रन बनाए थे। वहीं यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलने वाली ताहिला मैकग्रा ने कुल 302 रन बनाए थे। इन तीनों के अलावा कोई और बैटर महिला आईपीएल 2023 में 300 से ज्यादा रन नहीं बना पाई थी। इस तरह से महिला आईपीएल 2023 में टॉप-3 बैटर्स में एक भी भारतीय नाम शामिल नहीं था। चौथे नंबर पर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर थीं, जो मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी करती हैं।और पढ़ें
हरमनप्रीत कौर ने महिला आईपीएल 2023 में 281 रन बनाए थे। पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाली हेले मैथ्यूज थी, जिन्होंने कुल 271 रन बनाए थे। महिला आईपीएल 2024 में जो बैटर सबसे ज्यादा रन बनाएगी, उसको ऑरेंज कैप से नवाजा जाएगा। देखना होगा कि क्या महिला आईपीएल 2024 में कोई भारतीय महिला खिलाड़ी ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा पाती है या नहीं।और पढ़ें
महिला आईपीएल ऑरेंज कैप में पूछे जाने वाले सवाल
महिला आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप किसने जीती थी?
महिला आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन मेग लैनिंग ने बनाए थे और इसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप से नवाजा गया था।
महिला आईपीएल में भी क्या ऑरेंज कैप होती है?
आईपीएल की तरह महिला आईपीएल में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है।