Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL Points Table 2026 latest Womens Premier league 2026 standing Delhi Capitals won his 1st match
WPL 2026 Points Table में खुल गया दिल्ली कैपिटल्स का खाता, जानिए कौन सी टीम है किस नंबर पर?

WPL 2026 Points Table में खुल गया दिल्ली कैपिटल्स का खाता, जानिए कौन सी टीम है किस नंबर पर?

संक्षेप:

WPL 2026 Points Table में दिल्ली कैपिटल्स का खाता खुल गया है। ऐसे में जान लीजिए कि अब कौन सी टीम किस नंबर पर है। आरसीबी इस समय शीर्ष पर है, जबकि यूपी की टीम के खाते में अभी भी एक भी पॉइंट नहीं है।

Jan 15, 2026 07:25 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WPL 2026 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन के सात मैच अब तक खेले जा चुके हैं। 3 टीमों ने 2-2 मुकाबले जीत लिए हैं, जबकि एक टीम ने एक मैच जीता है और एक टीम अभी भी खाली हाथ है। दिल्ली कैपिटल्स का खाता बुधवार 14 जनवरी को खुला, जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली टीम ने यूपी वॉरियर्स को हराया। यूपी वॉरियर्स को सीजन की तीसरी लगातार हार मिली है। यूपी की टीम का खाता अभी तक नहीं खुल सका है, जो कि आगे चलकर चिंता का कारण बन सकता है। 8-8 लीग मैच ही सभी टीमों को खेलने हैं और इनमें से 3 मैच यूपी की टीम हार चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डब्ल्यूपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी टॉप पर है, जिसके खाते में 4 अंक हैं। इतने ही अंक मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के खाते में भी हैं, लेकिन इन दोनों टीमों का नेट रन रेट इतना बेहतर नहीं है, जितना आरसीबी का है। आरसीबी ने अभी दो ही मैच खेले हैं और दोनों बड़े अंतर से जीते हैं। मुंबई और गुजरात की टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2-2 मैच जीते हैं। ये तीनों टीमें इस समय टॉप 3 में हैं, लेकिन नेट रन रेट को देखें तो आरसीबी नंबर एक, मुंबई नंबर दो और गुजरात की टीम नंबर 3 पर विराजमान है।

वहीं, वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। इस मैच से पहले भी टीम इसी पायदान पर थी और अब खाता खुलने के बाद भी इसी स्थान पर है, क्योंकि दिल्ली के खाते में 3 मैचों के बाद दो ही अंक हैं। ऐसे में दिल्ली को टॉप 3 में जगह बनाने का मौका नहीं मिल सका। वहीं, यूपी वॉरियर्स अभी भी 3 मैचों के बाद खाली हाथ है और पांच टीमों वाले टूर्नामेंट में सबसे आखिरी पायदान पर बैठी हुई है। इस टीम की कप्तान मेग लैनिंग हैं, जो ऑस्ट्रेलिया को कई वर्ल्ड कप और बड़े टूर्नामेंट जिता चुकी हैं। यूपी की टीम को जल्द वापसी करनी होगी।

WPL Points Table 2026 Updated

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु22004+1.964
मुंबई इंडियंस32104+0.901
गुजरात जायंट्स32104+0.105
दिल्ली कैपिटल्स31202-0.833
यूपी वॉरियर्स30300-1.543
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |