MI के जबड़े से जीत छीनकर क्लर्क ने कबूला एक कड़वा सच, आखिरी ओवर में इस चीज पर था ध्यान
Player of the Match Nadine de Klerk: नदीन डी क्लर्क WPL 2026 के पहले मैच में गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। क्लर्क प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

साउथ अफ्रीका की ऑलरांडर नदीन डी क्लर्क ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने गेंद और बल्ले से छाप छोड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा क्लर्क ने 26 रन देकर चार विकेट लेने के बाद शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में 155 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 63 रन जुटाए, जिसमें सात चौके और दो सिक्स हैं। आरसीबी को आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी। ऐसे में क्लर्क ने दो चौके और दो छक्के लगाकर आरसीबी को जीत की दहलीज पार कराई। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। हालांकि, क्लर्क ने मुंबई के जबड़े से जीत छीनने के बाद एक कड़वा सच कबूल किया।
'मैं लकी थी कि कुछ मौके...'
क्लर्क ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल करने के बाद कहा, ''शायद इस एहसास को समझने में कुछ समय लगेगा। मुझे लगता है कि क्रिकेट में जब आपका दिन होता है तो आपको सुनिश्चित करना होता है कि आप उसका पूरा फाएदा उठाएं। मैं लकी थी कि कुछ मौके मेरे पक्ष में गए। खुशी है कि हम जीतने में सफल रहे। जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है।'' उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर कहा, ''मुझे लगता है कि यह बस अपनी स्किल्स पर भरोसा करने और उसे सही तरह से लागू करने के बारे में है। मुझे लगता है कि हमने बेल और पावरप्ले में अन्य बॉलर्स के साथ बहुत अच्छी शुरुआत की। मुझे लगता है कि बेल ने बहुत शानदार बॉलिंग की। मैंने बस अपनी ताकत पर टिके रही। कभी-कभी यह आपके पक्ष में जाता है और कभी-कभी नहीं।''
'सच कहूं तो मैं अपनी पारी...'
ऑलराउंडर पारी की शुरुआत में थोड़ी निराश थी। उन्होंने कहा, ''सच कहूं तो मैं शायद अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ा फ्रस्ट्रेट थी। क्रिकेट अजीब खेल है। आपको बस लड़ाई में बने रहना होता है। कभी हार नहीं मानने वाली मानसिकता की जरूरत होती है, खासकर टी20 क्रिकेट में। हम जानते हैं कि यह मैदान बैटिंग के लिए बहुत अच्छे हैं। यहां बड़ी बाउंड्री नहीं। ऐसे में आप जानते हैं कि आप इसका फायदा उठा सकते हैं। यह बस खुद को एक मौका देने के बारे में थां और किस्मत से यह काम कर गया। आखिर में मैं ज्यादातर स्ट्राइक अपने पास रखने के बारे में सोच रही थी। कुछ बहुत जरूरी पार्टनरशिप हुईं। अरुंधति रेड्डी ने अच्छी बैटिंग कीं और प्रेमा ने कुछ बाउंड्री मारकर थोड़ा प्रेशर कम किया, जिससे थोड़ी आसानी हुई। आखिरी ओवर में मेरा पूरा ध्यान मैच जिताने पर था।''

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





