Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL 2026 we could have won the match if Did this MI Captain Harmanpreet Kaur expressed Pain thrilling defeat against RCB
हम ऐसा करते तो मैच जीत जाते...RCB के हाथों रोमांचक हार झेलने पर हरमनप्रीत कौर का छलका दर्द

हम ऐसा करते तो मैच जीत जाते...RCB के हाथों रोमांचक हार झेलने पर हरमनप्रीत कौर का छलका दर्द

संक्षेप:

MI vs RCB WPL 2026: मुंबई इंडियंस को महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना  करना पड़ा। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर विजयी परचम फहराया। हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का छलका।

Jan 10, 2026 09:08 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों तीन विकेट से रोमांचक हार झेलनी पड़ी। आरसीबी ने आखिरी गेंद पर विजयी परचम फहराया। मुंबई ने शुक्रवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 155 का लक्ष्य दिया। जवाब में आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क ने एमआई के मुंह से जीत छीनी। उन्होंने छठे नंबर पर उतरने के बाद 44 गेंदों में सात चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। आरसीबी को साइवर ब्रंट द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी। ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच क्लर्क ने दो चौके और दो छक्के लगाकर आरसीबी की नैया पार लगाई। हार के बाद एमआई की कप्तान हरमनप्रीत का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि अगर हमने एक अच्छी गेंद डाली होती तो मैच जीत जाते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'हमने वो सब कुछ किया जो...'

हरमनप्रीत ने कहा, ''हम जानते हैं कि उनमें (डी क्लर्क) इतनी काबिलियत है कि अंतिम ओवर में जरूरत के मुताबिक रन बना सकती हैं।। मुझे लगता है कि हमने बस एक अच्छी बॉल नहीं फेंक सके, जिसकी आखिरी ओवर में दरकार थी। कभी-कभी ऐसा होता है। हमने उन्हें दो या तीन मौके दिए और जब आप किसी बल्लेबाज को मौके देते रहते हैं तो वे हमेशा और भी मजबूत माइंडसेट के साथ वापस आते हैं। हम यह नहीं कह सकते कि आखिरी ओवर हमारे पक्ष में नहीं गया। हमें कुछ मौके मिले लेकिन उन्हें भुना नहीं सके। मुझे लगता है कि हम गेम में थे। हमने वो सब कुछ किया जो इस मैच को जीतने के लिए जरूरी था लेकिन उस आखिरी ओवर को छोड़कर। अगर हम एक अच्छी बॉल डाल पाते तो हम मैच जीत सकते थे।''

ये भी पढ़ें:नादिन डी क्लर्क ने फिर हरमनप्रीत को चौंकाया, फैंस को याद आया वर्ल्ड कप का 'जख्म'

'हमें इस मैच से सीखना है और...

कप्तान ने आगे कहा, ''खैर, डब्ल्यूपीएल में हमेशा ऐसे मैच मिलते हैं। और हम जानते हैं कि अगर हम इस गेम के बारे में सोचते रहेंगे तो यह आने वाले मैच में हमारी मदद नहीं करेगा। इसलिए मुझे लगता है कि हमें बस इस मैच से सीखना है और यह सोचना है कि हम अगले मैच में कैसे बेहतर कर सकते हैं। पहली पारी में मुझे लगता है कि हमें पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उम्मीद है कि अगले मैच के लिए हम साथ बैठकर चर्चा करेंगे कि हम इसमें कैसे सुधार करना है। शुरू में यहां की पिच पर बैटिंग करना इतना आसान नहीं था। बाद में यह बेहतर और बेहतर होती गई। अब हम पिच के बारे में पता है। हम जानते हैं कि कंडीशन कैसी होंगी और उम्मीद है कि अगले मैच में हम बेहतर परफॉर्म करेंगे।'' दो बार की चैंपियन एमआई को टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध खेलना है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।