Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL 2026 Updated points Table After DC vs RCB 11th Match Royal Challengers Bengaluru inch closer to playoffs MI Top 2
WPL 2026 Points Table: जीत के चौके के साथ RCB प्लेऑफ के बेहद नजदीक, मुंबई-दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें

WPL 2026 Points Table: जीत के चौके के साथ RCB प्लेऑफ के बेहद नजदीक, मुंबई-दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें

संक्षेप:

WPL 2026 Updated points Table: आरसीबी ने जीत का चौका लगाकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाया है। स्मृति मंधाना की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत से ही पहले पायदान पर बनी हुई है।

Jan 18, 2026 07:39 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WPL 2026 Updated points Table: स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डब्ल्यूपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर जीत का चौका लगाया। यह आरसीबी की इस सीजन की लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ टीम ने प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है। आरसीबी के अब ग्रुप स्टेज में चार मैच और बाकी है। एक मैच जीतते ही टीम को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। आरसीबी की नजरें प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के साथ-साथ नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखने पर होगी ताकि वह सीधा फाइनल में जगह बना सके। आरसीबी ने अपने चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:भारत की रोमांचक जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? पाकिस्तान फिसड्डी

जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की यह चार मैचों में तीसरी हार है। इस हार के साथ टीम WPL पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चौथे पायदान पर खिसक गई है। अब उनपर जीत का दबाव बढ़ गया है। अगर डीसी को आगे एक भी मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें:मंधाना ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई छलांग, हरमनप्रीत से छिन गया नंबर-1 का ताज

वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 5 मैचों में एमआई को यह तीसरी हार मिली है। हालांकि पॉइंट्स टेबल में टीम दूसरे पायदान पर ही है।

WPL 2026 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु44008+1.600
मुंबई इंडियंस52304+0.151
गुजरात जायंट्स42204-0.319
यूपी वॉरियर्स52304-0.483
दिल्ली कैपिटल्स41302-0.856

कैसा रहा RCB vs DC मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बोर्ड पर लगाए। पावरप्ले में 4 बल्लेबाजों के आउट हो जाने पर डीसी की टीम मुश्किल में थी। शैफाली वर्मा ने 62 रनों की शानदार पारी खेल दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं अंत में लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंदों पर 36 रन बनाए।

167 के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने 96 रनों की शानदार पारी खेली, वह अपने पहले WPL शतक से मात्र 4 रनों से चूक गईं। इस दौरान उनका साथ जॉर्जिया वोल ने 54 रनों की पारी खेलकर दिया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। आरसीबी ने 10 गेंदें रहते मैच को आसानी से अपने नाम किया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |