Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL 2026 RCB registered their second consecutive win in the league defeating UP Warriors by 9 wickets
WPL 2026: RCB ने यूपी वारियर्स को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

WPL 2026: RCB ने यूपी वारियर्स को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

संक्षेप:

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) ने यूपी वॉरियर्स (UPW) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने इस मैच को एकतरफा बना दिया।

Jan 12, 2026 11:15 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) ने यूपी वॉरियर्स (UPW) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने पावरप्ले के तुरंत बाद केवल 50 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज कप्तान मेग लैनिंग (14) और हरलीन देओल (11) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं, जबकि फोएबे लिचफील्ड ने 11 गेंदों में 20 रनों की तेज पारी खेली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूपी वॉरियर्स की पारी को दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा डॉटिन ने संभाला, जिन्होंने छठे विकेट के लिए 93 रनों की अटूट साझेदारी की। दीप्ति शर्मा ने 35 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए, वहीं डॉटिन ने 37 गेंदों में नाबाद 40 रन का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल ने 50 रन देकर 2 विकेट और नादिन डी क्लार्क ने 28 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं। लॉरेन बेल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 1 विकेट झटका।

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की और महज 12.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 145 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 40 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्होंने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 137 रनों की विशाल साझेदारी की। मंधाना ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 32 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:'हजार बार और कोशिश करता तो भी नहीं पकड़ पाता'; WC फाइनल में रोहित के कैच पर हेड

यूपी वॉरियर्स के गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रहे। टीम की ओर से एकमात्र विकेट शिखा पांडे को मिला, जिन्होंने 3 ओवर में 28 रन खर्च किए। अन्य गेंदबाजों में डिएंड्रा डॉटिन काफी महंगी साबित हुईं और उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 32 रन लुटा दिए। आरसीबी ने 11.92 की औसत रन रेट से बल्लेबाजी करते हुए खेल को एकतरफा बना दिया और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की। रिचा घोष 4 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।