Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL 2026 Pooja Vastrakar out for two weeks due to hamstring injury RCB head coach Rangarajan Confirms After MI Match
WPL 2026 से इतने दिन के लिए पूजा वस्त्रकार हुईं बाहर, RCB हेड कोच ने किया कंफर्म; क्या है वजह?

WPL 2026 से इतने दिन के लिए पूजा वस्त्रकार हुईं बाहर, RCB हेड कोच ने किया कंफर्म; क्या है वजह?

संक्षेप:

पूजा वस्त्रकार WPL 2026 से दो सप्ताह के लिए बाहर हो गई हैं। आरसीबी के हेड कोच ने मुंबई इंडियंस खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद इसकी पुष्टि की। उन्होंने पिछला प्रतिस्पर्धी मैच अक्टूबर 2024 में खेला था।

Jan 10, 2026 12:02 pm ISTMd.Akram नवी मुंबई, भाषा
share Share
Follow Us on

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों) की चोट के कारण मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 से कम से कम दो सप्ताह के लिए बाहर हो गई हैं। इस 26 साल की खिलाड़ी ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मैच अक्टूबर 2024 में टी20 विश्व कप में खेला था। उन्हें पिछले साल नवंबर में महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में 85 लाख रुपये में खरीदा गया था। उनके इस लीग से वापसी की उम्मीद थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'पहले कंधे की चोट के लिए वहां थीं'

आरसीबी के हेड कोच मालोलन रंगराजन ने शुक्रवार को नवी मुंबई में टीम के पहले मैच के बाद कहा, ‘‘पूजा वस्त्रकार मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) से छुट्टी मिलने से दो सप्ताह पहले दुर्भाग्य से उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार वह दो सप्ताह और वहीं रहेंगी।’’ रंगराजन ने कहा, ‘‘वह पहले कंधे की चोट के लिए (सीओई) में थीं, अब उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है। यह सप्ताह दर सप्ताह की प्रक्रिया है।’’

ये भी पढ़ें:MI से जीत छीनकर क्लर्क ने कबूला एक कड़वा सच, आखिरी ओवर में इस चीज पर था ध्यान

डी क्लर्क ने RCB का लगाया बेड़ा पार

आरसीबी ने सत्र के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज खिलाड़ी नदीन डी क्लर्क के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया। डी क्लर्क ने चार विकेट झटकने के बाद 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए। उन्होंने आखिरी चार गेंद पर दो छक्के और दो चौके लगाकर टीम की जीत पक्की की। आरसीबी की टीम 65 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी लेकिन डी क्लर्क ने एक छोर संभाले रखा और बेहद रोमांचक मुकाबले में टीम को जीत दिला दी।

'ब्लड प्रेशर ठीक, मुझे इसकी आदत'

रंगराजन ने कहा, ‘‘हरफनमौला खिलाड़ियों का महत्व स्पष्ट हो गया। मेरा ब्लड प्रेशर, सब ठीक है। मुझे इसकी आदत हो गई है। मैं छह साल से आरसीबी के साथ हूं। जीत का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है।’’ उन्होंने डी क्लर्क की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘नडीन अपनी योजना को लेकर बहुत स्पष्ट थीं कि वह नौवें ओवर में ही अगले 11 ओवर की योजना तय कर चुकी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसकी योजना मैच को आखिर तक ले जाने की थी। अरुंधति रेड्डी (25 गेंद में 20 रन) ने छठे विकेट के लिए उनके साथ अच्छी साझेदारी (51 गेंद में 52 रन) कर टीम को मैच में बनाये रखा।’’

ये भी पढ़ें:हम ऐसा करते तो मैच जीत जाते...RCB से रोमांचक हार झेलने पर हरमनप्रीत का छलका दर्द

कंधे की चोट से उबर रही हैं हेली मैथ्यूज

मुंबई इंडियंस की मुख्य कोच लीसा कीथली ने बताया कि हेली मैथ्यूज कंधे की चोट से उबर रही हैं, इसलिए वह मैच में नहीं खेल पाईं। कीथली ने कहा, “दुर्भाग्यवश, उनका कंधा पूरी तरह ठीक नहीं है। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हल्का सा खिंचाव आ गया और वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट होने के करीब हैं।” उन्होंने कहा, “चोट ऐसी थी कि इस मुकाबले में उनका खेलना संभव नहीं था। हम देखेंगे कि अब उनकी क्या स्थिति रहती है और क्या वह अगले मैच के लिए फिट हैं।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।