WPL 2026 Points Table: आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक, WPL में ऐसा हुआ पहली बार; टॉप-3 में ये टीमें

Jan 17, 2026 05:55 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WPL 2026 Points Table Update: आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स को वुमेंस प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में 32 रनों से धूल चटाकर जीत की हैट्रिक पूरी की। बेंगलुरु की टीम नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है।

WPL 2026 Points Table: आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक, WPL में ऐसा हुआ पहली बार; टॉप-3 में ये टीमें

WPL 2026 Points Table Update- स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का डब्ल्यूपीएल 2026 का आगाज शानदार रहा है। शुक्रवार 16 जनवरी को वुमेंस प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स को 32 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। इस जीत के साथ आरसीबी ने WPL पॉइंट्स टेबल में अपनी नंबर-1 की पोजिशन को और मजबूत कर लिया है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 5 टीमों में आरसीबी एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक एक भी बार हार का सामना नहीं किया है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस जैसी टीम 2-2 मैच हार चुकी है। WPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आरसीबी ने लगातार तीन जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया हो।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन ओपनर में सबसे पहले मुंबई को धूल चटाई, इसके बाद उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच जीता। अब गुजरात को हराकर उन्होंने जीत की हैट्रिक पूरी की। आरसीबी की चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स से आज यानी 17 जनवरी को है, अगर टीम यह मैच भी जीतने में कामयाब रहती है तो वह डब्ल्यूपीएल 2025 में सभी टीमों को धूल चटाकर जीत का चौका लगा देगी।

WPL 2026 पॉइंट्स टेबल की बात करें तो, आरसीबी 6 पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। उनका +1.828 का नेट रन रेट अन्य 4 टीमों के मुकाबले सबसे अच्छा है। टॉप-3 में उनके साथ मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें हैं।

बता दें, WPL प्लेऑफ में टॉप-3 टीमों को ही जगह मिलती है। पहले पायदान पर रहने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिलता है, जबकि अन्य दो टीमें एलिमिनेटर मैच खेलती है।

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु33006+1.828
मुंबई इंडियंस42204+0.469
गुजरात जायंट्स42204-0.319
दिल्ली कैपिटल्स31202-0.833
यूपी वॉरियर्स41302-0.906

कैसा रहा RCB vs GGT मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की टीम ने राधा यादव के अर्धशतक और ऋचा घोष की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगाए। राधा यादव ने 47 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। इनके अलावा नादिन डी क्लर्क ने 12 गेंदों पर महत्वपूर्ण 26 रन बनाए। गुजरात जाएंट्स के लिए सोफी डिवाइन ने 3 विकेट लिए।

183 के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 150 रनों पर ढेर हो गई। श्रेयांका पाटिल ने टी20 करियर का पहला 5 विकेट हॉल लेकर गुजरात के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारती फुलमाली 39 रनों के साथ टीम की हाईएस्ट स्कोरर रहीं। श्रेयांका ने 3.5 ओवर में मात्र 23 रन खर्च कर 5 विकेट लिए। हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड राधा यादव ले गईं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;