Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPL 2026 Points Table RCB on the Top of Womens Premier League 2026 standings know Gujarat giants at 2nd
WPL 2026 Points Table: RCB ने गुजरात से छीनी नंबर 1 की कुर्सी, जानिए क्या है अन्य टीमों का हाल?

WPL 2026 Points Table: RCB ने गुजरात से छीनी नंबर 1 की कुर्सी, जानिए क्या है अन्य टीमों का हाल?

संक्षेप:

WPL 2026 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB की बादशाहत डब्ल्यूपीएल की पॉइंट्स टेबल में देखने को मिली है। वहीं, दूसरे नंबर पर अब गुजरात जायंट्स है, लेकिन अन्य टीमों का हाल इस समय क्या है? वह जान लीजिए।

Jan 13, 2026 06:07 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

WPL 2026 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के 2026 के सीजन के 2-2 मैच सभी टीमों ने खेल लिए हैं। 5वां मैच डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन का सोमवार 12 जनवरी को खेला गया। इस मैच के बाद डब्ल्यूपीएल की पॉइंट्स टेबल कैसी है? ये जान लीजिए। 2024 की डब्ल्यूपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने गुजरात जायंट्स से नंबर वन की कूर्सी छीन ली है। डब्ल्यूपीएल की पॉइंट्स टेबल में आरसीबी अब शीर्ष पर है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स है, लेकिन अन्य टीमों का हाल बहुत अच्छा नहीं है। दो टीमों का तो अभी तक WPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खुल पाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वुमेंस प्रीमियर लीग की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस जरूर है, लेकिन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम दो में से एक मैच जीत पाई है। वहीं, नंबर वन पर विराजमान आरसीबी के खाते में 4 अंक हैं, जिसने अपने दोनों मैच जीते हैं। दूसरे नंबर पर बैठी गुजरात की टीम भी अपने पहले दोनों मुकाबले जीत चुकी है। हालांकि, नेट रन रेट आरसीबी का इस समय बेहतर है। आरसीबी का नेट रन रेट प्लस में 1.964 है, जबकि गुजरात का नेट रन रेट पल्स में 0.350 का है। मुंबई का नेट रन रेट बेहतर है, क्योंकि उसने एक मैच आखिरी गेंद पर गंवाया था। एमआई मौजूदा समय की चैंपियन है और सबसे ज्यादा दो खिताब भी इसी टीम ने जीते हैं।

वहीं, पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जो अपने पहले दोनों मैच गंवा चुकी है। आखिरी पायदान पर यूपी वॉरियर्स है। यूपी की टीम भी डब्ल्यूपीएल में इस सीजन अपना खाता नहीं खोल सकी है। नेट रन रेट यूपी वॉरियर्स का सबसे ज्यादा खराब है, जो आगे चलकर टीम के लिए चिंता पैदा कर सकता है। यूपी वॉरियर्स का नेट रन रेट -2.443 है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट फिर भी -1.350 है, जिसे एक मैच से ही सुधारा जा सकता है। यूपी और दिल्ली को जल्द वापसी करनी होगी, अन्यथा आगे के मैचों में दिक्कत हो सकती है। 8-8 लीग मैच सभी टीमों को खेलने हैं। ऐसे में 25-25 फीसदी मैच टीमों के निकल चुके हैं।

WPL 2026 Points Table Updated

टीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु22004+1.964
गुजरात जाएंट्स22004+0.350
मुंबई इंडियंस21002+1.175
दिल्ली कैपिटल्स20200-1.350
यूपी वॉरियर्स20200-2.443
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।